बिजौर में लेडीस टेलर के सुनेघर का ताला तोड़कर सोने-चाँदी के जेवरात अज्ञात चोर चोरीकर ले गए

संपादक शरद यादव
9827179426-9203679426

बिलासपुर /रिश्तेदार के घर गए एक लेडिस टेलर के घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए के जेवरात चोरी कर ले गए ।पीड़ित ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है ।पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है ।
नीरज सूर्या पिता प्रमोद सूर्या उम्र 34 वर्ष ग्राम बिजौर वार्ड नं 49 शा0हाई स्कूल के सामने डीपूपारा सरकंडा निवासी निवासी लेडिस टेलर है ।गत 21अक्टूबर को शाम 5.00 बजे घर में ताला लगाकर रिश्तेदारी में नगरौड़ी गांव चकरभाठा सपरिवार गए थे ।वहाँ से वापस अक्टूबर को सुबह 11.00 बजे लौटे तो दरवाजा ताला को खोलकर घर अंदर प्रवेश किया तो कमरे का सामान बिखरा हुआ था और अंदर रखे आलमारी का लाकर टुटा हुआ था चेक करने पर अंदर रखे सोने का 5 फल वाला माला, सोने का 3 लाकेट, सोने का 2अंगुठी,सोने 1जोड़ी फुल्ली,सोने का 1नथनी,1सोने का मंगलसूत्र, सोने का 1 मनचली माला,चांदी का 4 कंगन, चांदी का पायल 4 जोड़ी, चांदी का 1 बेनीफुल, 1 चांदी का हाथफूल ,1चांदी का चाबीगुच्छा 1चांदी का कमरबंद ,चांदी का 5 जोड़ी बिछिया, चांदी का 10 अंगुठी, सोनाटा कंपनी का हाथ घड़ी नही था ।किसी अज्ञात चोर के द्वारा 21से 25 अक्टूबर के मध्य के रात्त में घर अंदर प्रवेश कर घर का ताला तोड़कर चोरी कर ले गये । घटना कि रिपोर्ट सरकंडा थाना में दर्ज कराया है ।पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305 (ए)331(4)के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले