हवाई सेवा संघर्ष समिति ने नेहरू चौक से कलेक्टरेट तक उलटा मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा

संपादक शरद यादव
9827179426-9203679426

बिलासपुर/चकरभांटा एयरपोर्ट सुविधाओं के विस्तार के लिए पिछलें 7 वर्षों से लगातार हवाई संघर्ष समिति आंदोलन कर रही है ।हवाई सेवा के विस्तार को लेकर सोमवार को कांग्रेस के समर्थन में नेहरू चौक से कलेक्टर कार्यालय तक समिति के सदस्यों ने प्रदर्शन करते हुए उल्टा मार्च निकाला और नारेबाज़ी करते हुए कलेक्टरेट में पहुंचकर राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया है ।आगामी दिनों में कुम्भकरणी नींद में सोए हुए जनप्रतिनिधियों को ढोल नगाड़ा बजाकर जगाने बड़ा आंदोलन किया जाएगा ।आज दोपहर को नेहरू चौक से हवाई सेवा संघर्ष समिति ने उलटा मार्च निकालकर कलेक्टर तक पैदल मार्च किया ।
इसके समर्थन में बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए कांग्रेस के कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि बिलासपुर शहर छत्तीसगढ़ का दूसरा सबसे बड़ा शहर है जहां पर एसईसीएल का मुख्यालय,साउथ ईस्टर्न रेलवे का मुख्यालय,एनटीपीसी सीपत जैसे बड़े संस्थान हैं ।लेकिन यहां के जनप्रतिनिधियों की अनदेखी से हवाई सेवा का विकास नहीं हो पा रहा है महानगरों से जुड़ नहीं पा रहे हैं ।
यहां से पूर्व सांसद रहे आज उपमुख्यमंत्री है,वर्तमान विधायक ,केंद्रीय मंत्री व सांसद होने के बाद हवाई सेवा का विस्तार नहीं हो पा रहा है ।
पहले सेना के पास जमीन थी इसलिए विस्तार नहीं हो पा रहा था अब तो सेना से जमींन पैसा जमाकर वापस ले लिए हैं ।
हवाई अड्डे का मात्र 2 किमी का एयर स्ट्रिप का निर्माण कार्य पूरा होना बाँकी है
सरकार इस जायज मांग को पूरा नहीं कर इसके लिए रेलवे जोन जैसे आंदोलन की जरूरत है । वहीं सरकार की इच्छा शक्ति नहीं है इसलिए उड़ान सेवा का विस्तार नहीं हो पा रहा है और महानगरों से जुड़ नहीं पा रहे हैं। आगामी आंदोलन में नगाड़ा बजा के कुंभकर्णी नींद में सोए सरकार व जनप्रतिनिधियों को जगाने के लिए नगाड़ा बजाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा ।

पूर्व विधायक बिलासपुर शहर शैलेश पांडेय ने कहा कि शहर के जनता का दुर्भाग्य है जहाँ पर भाजपा नगर निगम से लेकर संसद तक डबल इंजन की सरकार है उसके बाद
भी हवाई सेवाओं का विस्तार नहीं हो पा रहा है ।कांग्रेस सरकार में हुए काम के बाद भाजपा सरकार बनने के बाद अभी तक एयरपोर्ट विस्तार और हवाई सेवा उड़ान बढ़ाने के लिए कोई भी कार्य शुरू नहीं किया गया है ।
इसी के परिपेक्ष में आज हवाई संघर्ष सेवा समिति ने नेहरू चौक से लेकर कलेक्ट्रेटर उल्टा मार्च किया गया है ।
चकरभांटा एयरपोर्ट में हवाई सुविधा को लेकर आज हवाई सेवा संघर्ष समिति ने हवाई सेवा विस्तार के करने के लिए तक उल्टा मार्च किया ।आंदोलन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए पूर्व विधायक शैलेश पांडे कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव पूर्व शहर अध्यक्ष विजय पांडे कांग्रेस नेता बद्री यादव पूर्व जिलाध्यक्ष विजय केसरवानी पूर्व पार्षद रवींद्र सिंह एवं बड़ी संख्या में नागरिक संघर्ष समिति के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले