सिटी कोतवाली क्षेत्र में दुर्गा विसर्जन झांकी देखने गए 5 लोगों की वाहन चोरी

 

बिलासपुर/ दुर्गा विसर्जन की रात झांकी देखने आए लोगों की 5 मोटर साइकिल ने पार कर दी ।सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में मोटर साइकिल चोरों के गिरोह का आतंक पलक झपकते ही वाहन ग़ायब हो जा रहा है ,लगातार चोरी हो रही है ।जिससे लोगों के गाढ़ी कमाई लूट रही है,पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर सिर्फ़ खाना पूर्ति कर रही है,वाहन चोरों को पकड़ने में कोई सक्रियता नहीं है ।
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत
दयालबंद पंजाबी कालोनी निवासी रछपाल सिंह सलूजा पिता इकबाल सिंह सलूजा का 20 अक्टूबर मित्र राजेन्द्र बहादुर के द्वारा एक्टीवा क्रमांक CG 10 AK 0876 को लेकर पुराना बस स्टैण्ड तेलीपारा रोड गया था ।एक्टीवा को समय शाम को करीब 6.00 बजे रोड किनारे खडा कर मेला अंदर चला गया ।
रात करीब 8.00 बजे करीब वापस आया तो एक्टीवा नही था ।एक्टिवा क्रमांक CG 10 AK 0876 कीमत 10 हजार रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया ।
सुरज पिता नोखे लाल रजक उम् 25वर्ष
निवासी कुदुदण्ड रेल्वे में ठेकेदार के अंदर काम करता है ।22 अक्टूबर को सुबह 4.30 बजे दुर्गा विसर्जन देखने गोल बाजार अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 10 AL 0458 से आया था अपनी मोटर सायकल को लाल बहादुर शास्त्री स्कूल के सामने खडा कर दुर्गा विसर्जन देने चला गया था समय करीब 8.30 बजे अपने मोटर सायकल के पास आया तो देखा की जिस जगह अपनी मोटर साकयल को खडा किया था नही था ।जिसका कीमत 15 हजार रूपये अज्ञात चोर चोरी कर ले गया ।
सुरेश यादव पिता रामेश्वर यादव
इमलीभाठा सरकंडा निवासी फायर ब्रिगेड मे काम करता है ।21 अक्टूबर को 10 बजे घर से दुर्गा विसर्जन देखने अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 10 NA 1254 से निकला था भीड होने के कारण अपनी मोटर सायकल को सिम्स अस्पताल के पास अपना मेडिकल के सामने खडी कर दुर्गा विसर्जन झागी देखने चला गया था झाकी देखकर वापस 22 अक्टूबर रात 2.30बजे मोटर साइकिल नहीं था ।होंडा सीबी साईन काला रंग कीमत करीब 25 हजार रूपये को कोई अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले गया

श्रवण खंडेकर पिता धरम दास खांडेकर
ग्राम अराईबंध तखतपुर निवासी वर्तमान निवास जय स्तम्भ भवन के पास कुदुदंड निवासी सिविल लाईन बिलासपुर का ड्रायवर है ,22 अक्टूबर को सुबह 3.00 बजे दुर्गा विसर्जन देखने गोल बाजार आया था ।
एक्टीवा क्रमांकCG10N8816 को सिम्स अस्पताल के गेट के बाहर खडा कर सुबह करीब 5.00 बजे वापस आया तो गाडी वहा पर नहीं था ।जिसकी कीमत 10 हजार रूपये को चोरी कर कोई ले गया ।
मोहन यादव पिता थाम सिंह यादव
चकरभाठा ग्राम रहंगी चकरभाठा वर्तमान में जरहाभाठा पन्ना नगर सिविल लाईन निवासी ।सिंधी कालोनी गुरूद्वारा के पास सब्जी दुकान लगाता है,कि दिनांक 22 अक्टूबर को सुबह 10.00 बजे मेस्ट्रो एक्टीवा क्रमांक CG22AB5813 से दुर्गा विसर्जन देखने पचरीघाट आया था अपनी एक्टीवा को पचरीघाट के पास किनारे खडा कर विसर्जन देखने चला गया था ।रात करीब 11.00बजे वापस अपने गाडी के पास आया तो देखा तो वहां नही था ।जिसकी कीमत 20 हजार रूपये को कोई अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले गया है ।
पुलिस ने अज्ञात चोरों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर लिया है ।

 

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले