पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम भूतहाडीह के शासकीय राशन दुकान से 36 कट्टी चावल कीमत 75 हज़ार रुपये के अज्ञात चोर चोरी कर ले गए

संपादक शरद यादव
9827179426-9203679426

बिलासपुर/पचपेड़ी क्षेत्र के शासकीय उचित मूल्य दुकान से ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने 36 कट्टी कीमत 75 हज़ार रुपए के चावल को चोरी कर ले गए ।
घटना की रिपोर्ट पचपेड़ी थाना में दर्ज कराया गया है ।पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है ।

पचपेड़ी पुलिस के अनुसार ग्राम विद्याडीह टांगर निवासी प्रिंस भार्गव पिता ठान सिंह भार्गव उम्र 24 वर्ष शासकीय उचित मुल्य की राशन दुकान मां तेरसमति महिला स्व.सहायता समुह केंवटाडीह भुतहा कें अंतर्गत ग्राम केंवटाडीह भुतहा में खाद्यान्न वगैरह का वितरण का काम करता है ।
ग्राम केंवटाडीह भुतहा में पीडीएस भवन है ,जहां पर शासकीय चावल,शक्कर आदि सामान रखा रहता है ।
पिछले दिनों 17 अक्टूबर को शक्कर बांटकर शाम 5.00 बजे दुकान में ताला बंद कर अपने घर विद्याडीह टांगर चला गया था ।
रविवार 25 अक्टूबर को चावल, शक्कर बांटने के लिऐ दुकान को खोलने गया तो देखा कि दुकान में लगे ताला टुटा हुआ था।
जिसकी सुचना गांव के सरपंच, उप सरपंच, ग्राम कोटवार को दिया ।
जांच करने पर पता चला की 36 कट्टी चावल नही था जिसकी कीमत 75600 रूपये को कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा दुकान में लगे ताला को तोडकर चोरी कर ले गया है ।जिसकी रिपोर्ट पचपेड़ी पुलिस थाना में दर्ज कराया है ।पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305(A)331(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले