एसईसीएल के रिट्यार्ड बुज़ुर्ग ने सस्ते में ऑनलाइन ड्रायफ्रूट्स ख़रीदी के चक्कर में सायबर ठग के जाल में फंस कर एक लाख गँवाए

संपादक शरद यादव
9827179426-9203679426

बिलासपुर/सस्ते में ड्रायफ्रूट ख़रीदी के चक्कर में ऑनलाइन शॉपिंग करना महंगा पड़ा ।सायबर ठग ने ऑनलाइन प्रोडक्ट डीलवरी नहीं होने और पैसे वापस झांसा देने देकर एक लाख रुपए ठगी कर लिया ।पीड़ित ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराया है ।
सरकंडा थाना क्षेत्र केइतवारी लाल चंद्रा पिता स्व.दशरथ लाल चंद्रा उम्र67 वर्ष
जाब इक्लेव राजकिशोर नगर सरकंडा निवासी एसईसीएल से सेवानिवृत है ,गत 6 अक्टूबर को रात करीब 8.00बजे पत्नी फेसबुक चला रही थी ।जिसमें ड्रायफुट का विज्ञापन आया उसमें रेट बहुत कम होने का विज्ञापन दिया गया था और उसमें एक मोबाइल नंबर दिखाई दिया तो उसमें संपर्क किया तो क्युआर कोड में 2400 रूपये ट्रांसफर करने गया तो यूपीआई पेटीएम एकांउट से ट्रांसफर किया ।इसके बाद 8 अक्टूबर को रात करीब 8.57बजे मोबाइल नंबर से काल आया तो ऑनलाईन का हड़ताल चल रहा है ,पैसा वापस करना है जिसके ‍कुछ प्रोसेस पूरा करना है । इसके बाद 3 बार पैसा वापस करने का झांसा देकर अलग-अलग करके काट 99600रुपये बैंक अकाउंट से काट लिया गया ।इसके बाद सायबर ठगी करने वाले ने अन्य बैंकों के खातों होने की जानकारी मांगी तो सायबर ठगी होने का एहसास हुआ । इसके बाद पीड़ित ने साइबर सेल 1930 में शिकायत दर्ज कराया है ।सायबर ठगी की रिपोर्ट सरकंडा थाना में दर्ज कराया है ।पुलिस ने धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले