बिलासपुर/महाराणा प्रताप चौक से पटरी पार कर यदुनंदन नगर आते समय दिन दहाड़े एक आरोपी ने मजदूर से मारपीट कर नगद 3 हज़ार रुपए एक मोबाइल फोन कीमत 7 हज़ार रुपए मारपीट करते हुए लूट लिया । घटना की रिपोर्ट पीड़ित ने सिरगिट्टी थाना में दर्ज कराया है ।
सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के यदुनंदन नगर तिफरा निवासी राम प्रकाश पाण्डेय पिता स्व .पारस नाथ पाण्डेय उम्र 70 वर्ष विहार में चंद्रा आलू एण्ड कंपनी में काम करता है ।
दशहरें के दिन मंगलवार 20 अक्टूबर के दोपहर 3.30 बजे दुकान से मजदूरी के 3 हज़ार रुपए कों लेकर अपने दुकान मालिक यश वाधवानी मोटर सायकल में महाराणा चौक तक आया उसके बाद पैदल ओव्हर ब्रीज के नीचे रेल्वे पटरी क्रॉस कर विशाल ट्रेडर्स होते अपने घर यदुनंदननगर जा रहा था ।दोपहर करीब 3.45 बजे तिफरा ओव्हर ब्रीज के नीचे विशाल ट्रेडर्स के सामने रोड में पहुंचा तो आरोपी काला पात्रे मिनी बस्ती का अपने अन्य साथियों के साथ शर्ट के सामने जेब में रखे 3 हजार रूपये ,रेडमी कंपनी का मोबाईल फोन कीमत 7 हज़ार रुपए को लूट लियाऔर जान से मारने की धमकी देते हुये काला पात्रे मारपीट करने लगा और आरोपी ने कमर में जमकर लात मारा तो मुंह के बल जमीन में गिरकर घायल हो गया ।इसके अलावा आरोपी के मारपीट करने से सिर मष्तक,आँख नाक,मुंह, हाथ के कोहनी ,कलाई ,बांये हाथ के अंगुली में चोट आई है । नगदी रकम,मोबाइल फ़ोन सहित कुल कीमत 10 हजार रूपये को लेकर फरार हो गया ।पीड़ित ने डायल 112 को फोन कर जानकारी दी । जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है । घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के ख़िलाफ़ धारा 309 (6) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

9827179426-9203679426







