साइंस कॉलेज मैदान के प्रवेश द्वार का बोर्ड का फूटहा किस्मत कब बदलेगा,,,,लाखों रुपये खर्च कर इस मैदान में कार्यक्रम आयोजित किए जाते है,लेकिन इस प्रवेश द्वार के बोर्ड की किस्मत नहीं बदली

संपादक शरद यादव
9827179426-9203679426

बिलासपुर/अरपापार सरकंडा के साइंस कॉलेज मैदान का मुख्य प्रवेश द्वार का हाल देखे कब से टूटा हुआ पड़ा है लेकिन
लाखों रुपये खर्च कर इस मैदान में अनेकों कार्यक्रम हो गए ,लेकिन इसकी किस्मत नहीं बदली “साइंस कॉलेज मैदान”का ये बोर्ड पता नहीं कब बदलेगा,जिम्मेदारी किसकी हैं,ये निगम के जोन क्रमांक 7के अंतर्गत आता है,इस बोर्ड की फूटी किस्मत कब बदलेगी ये तो पता नहीं है ।
अब तक इस मैदान में दर्जनों आयोजन जिला प्रशासन,नगर निगम द्वारा आयोजीत की जा चुकी है ।
लेकिन इस साइंस कॉलेज के बोर्ड पर किसी भी जिम्मेदार अधिकारीयों कि नजर नहीं पड़ती और पड़ती भी होगी तो नजर अंदाज़ कर दिया जाता है ।
अभी हाल ही में लाखों रुपये खर्च कर इस मैदान में रावण दहन का कार्यक्रम हुआ ।
वहीं इस बोर्ड की फूटी किस्मत नहीं बदली ।
अब बेचारे साइंस कॉलेज के बोर्ड को किसी बड़े आयोजन का इंतजार है,,,,हो सकता है,इससे इसकी किस्मत बदल जाए और नया बोर्ड लग जाए ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले