जिला अस्पताल में चोरों का आतंक,वार्ड के अंदर से मरीजों के परिजनों के 5 मोबाइल फोन चोरी,पीड़ितों नें तारबाहर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया अज्ञात चोर के खिलाफ जुर्म दर्ज

संपादक शरद यादव
9827179426-9203679426

बिलासपुर/ जिला अस्पताल में मोबाइल चोरों का गिरोह सक्रिय मरीजों और परिजनों के 5 मोबाइल फोन को अज्ञात चोरों ने चोरी कर ले गए । वहाँ लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों को चोरी करते हुए दिखाया गया है सीसीटीवी कैमरे में फुटेज मिला है । वहीं लाखों रुपये खर्च कर सिक्योरिटी गार्ड होने का कोई फायदा नहीं है ।घटना की रिपोर्ट मरीजों के परिजनों ने तारबाहर थाना में दर्ज कराया है ।पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है ।

तारबहार थाना क्षेत्र के पुराना बस स्टैंड के पास स्थित जिला अस्पताल में ग्राम मोतीम पुर जरहागांव जिला मुंगेली निवासी अरमान कोशले पिता रामकिशुन कोसले उम्र 21 वर्ष ने इलाज के लिए अपनी बहन सुमिक्षा कुमारी कोशले को 18 अक्टूबर को भर्ती कराया है ।बहन को भर्ती कराने के बाद अपने बेटे 20 अक्टूबर को गांव वापस चले गया,देख -रेख के लिए माँ राजकुमारी कोशले पिता रामकिशुन अस्पताल में रुके है ।
बुधवार 21 अक्टूबर की दरमियानी रात 2.00से 5.00 बजे के बीच अज्ञात चोर ने बिस्तर के पास दराज में रखे माँ का
रियल मी सी-53 मोबाइल फोन,बहन का पार्कों-सी -61 चोरी कर ले गए ।
वहीं अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरा में रिकार्ड चेक करने पर एक अज्ञात व्यक्ति चोरी करते हुए दिखाई दे रहा है । वहीं अस्पताल में भर्ती 4 अन्य मरीजों और परिजनों के मोबाइल फोन को पार कर दिया है ।
आरोपी चोर ने पुरुष वार्ड से हसीना बेगम निवासी गणेश नगर का ओप्पो ए-3एक्स मोबाइल फोन,मंजू वर्मा वार्ड नंबर-102 लिहींगयाडीह निवासी का ओप्पो K-12 मोबाइल फोन,सतरूपा नेताम निवासी न्यू सरकंडा बंगालीपारा विवो -Y 400 मोबाइल फोन कुल 5मोबाइल फोन को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ले गया है ।
जिला अस्पताल में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा,सिक्योरिटी गार्ड के होते हुए इस प्रकार के अस्पताल में चोरी हो जाना एक बड़ी लापरवाही है ।
अस्पताल प्रबंधन को इस पर कार्यवाही करनी चाहिए । लाखों रुपये खर्च कर लगाये गए सीसीटीवी कैमरा और सुरक्षा गार्ड का कोई औचित्य नहीं है,जब मरीजों के वार्डो से समान चोरी हो जा रहा है ।
घटना की रिपोर्ट अरमान कोशले ने तारबाहर थाना में दर्ज कराया है,पुलिस ने अज्ञात आरोपी के ख़िलाफ़ धारा 305(a)के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले