शराब के नशे में आरोपी युवक नें कॉलेज की छात्रा को गाली-गलौच कर चाकू मारने की धमकी दी,छात्रा की रिपोर्ट पर जुर्म दर्ज

बिलासपुर/नशे में धुत एक आरोपी युवक ने डीपी विप्रमहाविद्यालय के छात्रा को बाहर घर गाली-गलौच करते जान से मारने की धमकी देते हुए,चाकू मारने की धमकी दी है ।पीड़ित छात्रा दहशत में है घटना की रिपोर्ट सिटी कोतवाली थाना में दर्ज कराया है । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है ।
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के डीपी विप्र महाविद्यालय की छात्रा भावना गोले पिता राजेश गोले 30 वर्ष दयालबंद निवासी गुरुवार 22 अक्टूबर को सुबह 8,00 बजे मंदिर में पूजा करने गई थी ।मंदिर से पूजा कर 8.30 बजे घर लौट रही थीं तो रास्ते में शराब नशे में आरोपी प्रियांशु पानीकर छात्रा से गाली -गलौज करने लगा।जिसका छात्रा ने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी ।इससे छात्रा भागते हुए घर पहुंची तो आरोपी घर के पास आकर गाली गलौज करते हुए चाकू मारने की धमकी देते हुए आतंक मचा रहा था ,वहीं बीच बचाव करने आए मंजीत गोले को भी गाली गलौज कर कर जान से मारने की धमकी दिया है ।घटना की रिपोर्ट छात्रा भावना गोले ने सीटी कोतवाली में दर्ज कराई है ।
पुलिस ने आरोपी प्रियांशु पानीकर के खिलाफ धारा 296,351(2)के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।पुलिस आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले