माँ महामाया रतनपुर “शक्तिपीठ परियोजना” में शामिल ,प्रदेश में एडवेंचर टूरिज़्म को भी बढ़ाया जाएगा-पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल

माँ चन्द्रहसिनी देबी चन्द्रपुर (शक्ति)
माँ दंतेश्वरी मंदिर (दंतेवाड़ा)
माँ बागेश्वरी देवी कुदरगढ़
(सूरजपुर )
माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोगरगढ़ (राजनादगाँव )

 

बिलासपुर/ अरपा प्रवाह न्यूज़-रिपोर्ट

विधानसभा में पर्यटन मंत्री ने बताया कि राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार एक बढ़ा कदम उठा रही है प्रदेश के प्रमुख शक्तिपीठो को लेकर एक कॉरिडोर बनाने जा रही है ।इसमें रतनपुर महामाया मंदिर का सीपीआर तैयार हो गया है ,शेष शक्तिपीठों के सीपीआर प्रक्रिया में है ।
प्रदेश में “शक्ति पीठ “परियोजना  बजट में शामिल,जल्दी पर्यटन के क्षेत्र में प्रदेश एक अलग पहचान बनायेगा।इसके अलावा पर्यटन के क्षेत्र में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए कार्ययोजना बनाकर बजट में शामिल किया गया है ।

विधान सभा में पर्यटन , मंत्री ने बताया है ,”शक्ति पीठ “परियोजना में 5 जिलों के शक्तिपीठ देवी मंदिरों को शामिल किया गया है।
प्रदेश के पर्यटन संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने विधायक दलेश्वर साहू के सवाल के जवाब में बताया है कि शक्ति पीठ परियोजना में 5 जिलों के शक्ति पीठ को शामिल किया गया है, जो इस प्रकार हैं,माँ दंतेश्वरी देवी मंदिर (दंतेवाड़ा),मां महामाया देवी मंदिर रतनपुर (बिलासपुर),माँ बम्लेश्वरी देवी मंदिर डोंगरगढ़ (राजनादगांव)माँ बागेश्वरी देवी मंदिर कुदरगढ़ (सूरजपुर),माँ चंद्रहासिनी देवी,चन्द्रपुर (शक्ति) ।
प्रदेश के 1000हज़ार किमी के परियोजना के लिए 2026के बजट में 10 करोड़ रुपए की राशि की स्वीकृति मिली है । इस “शक्ति पीठ “परियोजना में माँ महामाया देवी मंदिर रतनपुर का कॉन्सेप्ट प्लान तैयार हो चुका है,शेष धार्मिक स्थलों का कॉन्सेप्ट प्लान की कार्यवाही प्रक्रिया में है ।
इसके अलावा पर्यटन संस्कृति मंत्री ने बताया कि प्रदेश में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए बजट में 8 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है ।
संपादक:शरद यादव
9827179426
9203679426

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले