मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अटल परिसर लोकार्पण किया एवं स्व.लखीराम अग्रवाल स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट समापन समारोह में शामिल हुए

 

 

 

 

 

बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शहर के रिवर -व्यू रोड में अटल परिसर , नगर निगम के विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया ।इसके अलावा स्व. लखीराम अग्रवाल की स्मृति में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए । आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अटल परिसर रिवर -व्यू रोड 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित अटल परिसर,12.43 करोड़ रुपये की लागत से कार्यो का लोकार्पण किया । वार्ड क्रमांक 18 मराठी कन्याशाला स्कूल का भवन का प्रथम तल,10 करोड़ रुपए की लागत से इमिलीपारा में व्यवसायीक काम्प्लेक्स,एवं 1.20 करोड़ रुपए की लागत से बने रक्षित आरक्षी केंद्र,14.50 करोड़ रुपए की लागत से नए विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया ।राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में स्व.लखीराम अग्रवाल स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में सम्मिलित हुए ।मुख्यमंत्री विष्णु देव ने कहा कि बिलासपुर के विधायक अमर अग्रवाल तथा आयोजन समिति ने पितृ पुरुष की याद में अच्छा आयोजन किया है। रायगढ़ जिला और जशपुर जिले में 1990 में पहली बार तपकरा विधानसभा से उन्होंने टिकट दिया था। कार्यकर्ता सम्मेलन में रायगढ़ में लखीराम अग्रवाल और दिलीप सिंह जूदेव बालकृष्ण शर्मा के बीच चर्चा करते हुए स्व लखीराम अग्रवाल ने मुझे जीत का आशीर्वाद दिया था , उनके आशीर्वाद से 15000 वोटो से चुनाव,2003 में भाजपा सरकार बनने के बाद उनके अनुभव का लाभ मिलता रहा,वे भाजपा के प्रदेशअध्यक्ष ,12 साल भाजपा के सांसद (राज्यसभा)रहे। नगर विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि बीसीसीआई ने 12 एकड़ जमीन मंगला में दिया है 150 करोड़ का स्टेडियम बनेगा। प्रस्ताव शासन के पास जाएगा राष्ट्रीय स्तर का खेल नए विकास की अवधारणा जिससे खेल जगत में बिलासपुर का नाम होगा और राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिता होगी। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि बिलासपुर के पावन धरा में मैं यहां कृतज्ञ हूं स्व लखीराम अग्रवाल ऐसे महान व्यक्ति को याद कर रहे हैं। जिन्होंने अपना पूरा जीवन राजनीति में लगा दिया। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा काका जी के राजनीति जीवन का हर पन्ना हमें पढ़ना चाहिए ,खरसिया की गलियों से गुजरते हुए उनका राजनीतिक जीवन दिल्ली के गलियारों में पहुंचे ,उनके जीवन में कोई बदलाव नहीं आया ,वे संगठन के कार्यकर्ता थे। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री तोखान साहू,अमरअग्रवाल बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, महापौर पूजा विधानी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष रजनीश सिंह, पूर्व सांसद लखन लाल साहू,आदित्य अग्रवाल, एवं भाजपा के कार्यकर्ता एवं कलेक्टर कमिश्नर पुलिस अधीक्षक मौजूदथे।

 

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले