फ़र्ज़ी “मेट्रो मेनियल “ऑफ़िस चलाने वाले गिरोह को पुलिस ने पकड़ा,4आरोपी गिरफ्तार 70मोबाइल जब्त

बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
फ़र्ज़ी मेट्रो मोनियल विवाह गाइड डॉट कॉम के नाम से वेब साइट के माध्यम से ऑनलाइन ठगी,एक व्यक्ति की शिकायत पर एक महिला एवं उसके सहयोगी को पुलिस ने पकड़ा, पुलिस ने सायबर क्राइम के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर कम्प्यूटर,मोबाइल फ़ोन और नगदी रुपया जब्त किया है ।
सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य को रायपुर मुख्यालय से म्यूल खाता लेयर -वन जांच कर कार्यवाही करने निर्देश प्राप्त हुआ था।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर स्थानीय स्तर पर सभी प्रकार के म्यूल खाते की जांच कर प्रभावी कार्यवाही करने निर्देश ACCU के पत्र के आधार पर भारत सरकार द्वारा संचालित पुलिस पोर्टल (जेएमआईएस)के माध्यम से भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एक खाते की जानकारी (जेएमआईएस )पोर्टल से प्राप्त किया गया, जिस पर बैंक खाते की जांच करने पर 11 मार्च 2025 शिकायतकर्ता मिश्री लाल मुखिया निवासी पटना,बिहार द्वारा शिकायत के आधार पर 4 जुलाई 2024 को 10हज़ार रुपये उक्त खाते में संदिग्ध रूप से जमा होना पाया गया।

जिस पर खाताधारक श्रीमती कल्पना बर्मन पति कन्हया बर्मन निवासी चाटीडीह सरकंडा से पूछताछ की गई ।
महिला ने बताया उसकी बेटी तरुणा उर्फ सोनू खरे पति स्व.विनोद खरे 40 वर्ष विवाह गाइड डॉट कॉम मेट्रो मोनियल साइट के नाम आफिस खोलकर षड्यंत्र पूर्वक 10हज़ार रुपये ऑनलाइन खाते में जमा कराई है ।

***आरोपीयों ने बहू,लड़का,लड़की तलाश करने वालों से पंजीयन के नाम से पाँच हजार रुपए से लेकर दस हजार रुपए तक जमा कराया जाता था और ख़ुद लड़का-लड़की की आवाज़ बदल कर बात करते थे ।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर श्रीमती तरुणा उर्फ़ सोनू खरे ,महारथी साहू(जांजगीर),फूलेश्वर प्रसाद श्रीवास् रामायण चौक चाटीडीह,नीरा बाथम,खमतराई आरोपियों से 10कंप्यूटर,70 मोबाइल फ़ोन,20 हज़ार रुपये नगद बरामद किया गया है।

ख़िलाफ़ बीएनएस की धारा 318 (4)61 के तहत मामला दर्ज किया गया है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले