बिलासपुर /अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
कोटा थाना क्षेत्र में बेलगहना कोंचरा मार्ग में गनियारी अस्पताल से मरीज को भर्ती करा कर लौट रहे ग्रामीणों की कार बीच रास्ते में रोकने की कोशिश की ,कार चालक ने किसी तरह कार लेकर अपने गांव पहुंचा तो लुटेरे मोटरसायकल सवार दो युवकों ने घर तक पीछे करते पहुंच गए और घर के सामने ही लूट का प्रयास किया,समय पर गांव के कुछ युवकों के पहुंच गए,उनको देखकर आरोपी अपनी बिना नम्बर के मोटर साइकिल को छोड़कर फरार हो गए।
बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र में देर रात लूट के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना 1 अप्रैल 2026 की रात करीब 10:30 बजे बेलगहना–कोनचरा मार्ग स्थित नीलगिरी प्लांट के पास की है।
जानकारी के अनुसार, विचारपुर निवासी एक व्यक्ति मरीज को अपनी कार क्रमांक CG 10CC8725 गनियारी अस्पताल में रामू तिर्की को भर्ती कराकर कार से अपने गांव लौट रहे थे । कार में गांव के ही रामप्यारी तिर्की,नीलिमा तिर्की सवार थे,इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने रास्ता रोककर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए कार को रुकवाने की कोशिश करने लगे अनहोनी की आशंका से कार को साइड से आगे बढ़ा कर किसी तरह अपने गांव विचारपुर पहुंचे अभी घर के पास पहुंचे ही थे और कार का दरवाजा खोलते आरोपियों ने चाकू निकाल कर जेब की तलाशी लेने लग गए,वहीं गांव के ग्रामीणों को आते देख आरोपी अपनी मोटर साइकिल स्पलेंडर प्लस बिना नंबर के छोड़कर फ़रार हो गए।गाड़ी के ड्राइवर ने लुटेरे की पहचान बेलगहना के सिद्धांत पांडेय,राजकुमार पोर्ते के रूप में की है ।
पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की 396 ,
351(3),312,3(5) 126(2)के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।








