स्कूटी में घूम-घूमकर IPL क्रिकेट मैच का सट्टा खिलाते दो सटोरियों को पुलिस ने पकड़ा ,ऐप्पल मोबाइल और नगदी एक लाख दस हजार रुपये जब्त

  • बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव

आईपीएल क्रिकेट मैच का खुमार लोंगो पर चढ़ा है,जिससे क्रिकेट मैच में सट्टा शहर में खूब लग रहा है दो दिनों में आधा-दर्जन से ज़्यादा सटोरियों को पुलिस ने पकड़ा है,उसके बाद भी ऑनलाइन सट्टा खिलाने वालों पर ब्रेक नहीं लग रहा है,पुलिस ने स्कूटी में घूम-घूमकर महंगे मोबाइल से ऐप के माध्यम से सट्टा खिलाते हुए दो युवकों को पकड़ा है ।सटोरियों से एक ऐप्पल मोबाइल सहित 4 मोबाइल,एक स्कूटी मोपेड,एक लाख दस हजार रुपए नगदी रकम बरामद कर गिरफ्तार किया है और एक और आरोपी की पतासाजी की जा रही है ।

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत जूना बिलासपुर उदाई चौक के स्कूटी क्रमांक CG 10 BL2191 में घूम-घूम कर IPL क्रिकेट मैच में सट्टा खिलाने वाले दो सटोरियों दीपक भक्तानी,विशाल विधानी को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने

पकड़ा है ।पिछले दो वर्षों से सट्टा  खिला रहे है,आरोपी ने पुलिस बताया है कि 8%के कमीशन में किसी राजा अरोरा के साथ मिलकर क्रिकेट मैच IPL में ऑनलाइन वॉट्सएप,और ऐप के माध्यम से सट्टा खिलाने का काम कर रहा है ।

पुलिस ने आरोपीयों से एक लाख दस हज़ार नगदी रकम ,एक स्कूटी कीमती 50 हज़ार रुपए और एक महंगी मोबाइल फ़ोन एप्पल कंपनी और तीन मोबाइल फ़ोन ज़ब्त किया है । पुलिस ने 7(2) छ.ग जुआ एक्ट एवं बीएनएस की धारा 112 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर,आरोपी राजा अरोरा की पतासाजी कर रही है ।

 

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले