भाजपा स्थापना दिवस पर जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने कोरबी स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल वितरण किया

बिलासपुर/कोरबा/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव

पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिरमीना मंडल में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के द्वारा भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित की गई ।
भारतीय जनता पार्टी के 47 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के द्वारा सिरमिना मंडल में कोरबी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में फल वितरण किया गया ।कार्यक्रम प्रभारी जिला उपाध्यक्ष रामशरण तंवर,रवि मरकाम जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा,मंडल अध्यक्ष सोहन सिंह मरकाम,महामंत्री राकेश जायसवाल,मंडल अध्यक्ष अजामोर्चा विनोद टंडन,पूर्व जिला मंत्री प्रहलाद सिंह बिंझवार,मंडल आईटी सेल प्रभारी ईश्वर सिंह बिंझवार एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहे ।

संपादक शरद यादव

9827179426

9203679426

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले