बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
विकासखंड मस्तूरी के सीपत सहकारी समिति में चौदह लाख रुपए से अधिक का धान एवं बारदाने घोटाला उजागर हुआ है ।इस घोटाले के मामलें में सहकारी समिति के संस्था प्रबंधक ,अध्यक्ष,धान खरीदी प्रभारी,कंप्यूटर ऑपरेटर एवम बारदाना प्रभारी के ख़िलाफ़ मामला सीपत शाखा प्रबंधक जिला सहकारी बैंक ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है ।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर ,विवेचना में लिया है ।
विकास खंड मस्तूरी के सीपत सेवा सहकारी समिति में कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर 30मार्च को सहायक खाद्य अधिकारी राजीव लोचन तिवारी,सहकारिता विस्तार अधिकारी मस्तूरी श्रीमति गौधुली वर्मा,खाद्य निरीक्षक एवं शाखा प्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक बिलासपुर ने समिति का भौतिक सत्यापन किया था,जिसमें कुल धान 486.61 क्विंटल में 65 .61 क्विंटल धान पाया गया ।इस प्रकार 420 क्विंटल धान कम पाया गया।बारदाना में नया बारदाना 1947 में 519 बारदाना पाया गया,528 बारदाना कम मिलाइसी प्रकार पुराने बारदाना 6045में 1000हज़ार पुराना बारदाना पाया गया,5048बारदाना कम मिला ।
जाँच दल के प्रतिवेदन के अनुसार धान उपार्जन केन्द्र सीपत धान खरीदी निर्देश खरीफ विपणन वर्ष 2025 -26 का उलंघन किया गया,धान गबन किया गया है,सीपत शाखा प्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक सूर्यकांत जायसवाल ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है,पुलिस आरोपीयों के खिलाफ बीएनएस कि धारा 316(5)के तहत मामले दर्ज कर विवेचना में लिया ।








