बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव गृह मंत्रालय से जारी आंकड़ों में 2024से फ़रवरी 2026के मुताबिक़ संभाग में अपराध के आकड़ो में पिछले दो वर्षों के दौरान 56हज़ार 7 सौ 93 मामलें दर्ज किए गए हैं। क्राइम के मामलों में सबसे अधिक बढ़ोतरी दर्ज हुई है । जिसमें बिलासपुर जिले में सबसे ज़्यादा मामले दर्ज किए गए हैं ,जबकि सबसे कम जीपीएम जिला में मामलें दर्ज है ।
अपराध के इस मामले में बिलासपुर जिले में कुल मामलों में शहर सबसे आगे निकल गया है,विडंबना है कि संसदीय क्षेत्र बिलासपुर से एक केंद्रीय मंत्री और प्रदेश के कद्दावर नेताओं में उपमुख्यमंत्री एवं पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष,जिले के प्रभारी मंत्री भी है,उसके बाद कानून व्यवस्था का ये हाल है । जबकि पुलिस ने ड्रोन कैमरे मॉनिटरिंग सिस्टम,बीट प्रणाली उसके बाद भी अपराध के मामलों में कमी नहीं आना,पुलिसिया कसावट में प्रश्न चिह्न लगाता है ।
बिलासपुर संभाग में अपराध कायम हुए 2024से फरवरी 2026 तक दो वर्षों में 56793 मामलें दर्ज हुए ।
इनमें सबसे ज़्यादा मामले :
**बिलासपुर जिले 19 थाने के कुल मामले 18419 दर्ज ,जिनमें 1459 विवेचना में लंबित है और 4144 प्रकरणों में चार्जशीट प्रस्तुत नहीं किया गया है ।
**कोरबा जिले में 10642 मामले दर्ज हुए 1191 विवेचना में लंबित है और 2994 प्रकरणों में चार्जशीट पेश नहीं किया गया है ।
**जांजगीर-चांपा में 7757केस दर्ज हुए 607 विवेचना में लंबित है,1698 प्रकरणों में चार्जशीट पेश नहीं हुआ ।
**रायगढ़ में कुल 7016 मामले दर्ज हुए,जिसमें 709 विवेचना में लंबित है,2120 मामलों में चार्जशीट पेश नहीं हुआ ।
**मुंगेली में 4880 मामलें दर्ज हुए 348 में विवेचना लंबित है,664 प्रकरणों में चार्जशीट पेश नहीं किया गया ।
**शक्ति जिला में 3356 मामलें दर्ज हुए 366 मामलें विवेचना में लंबित है,908 प्रकरणों में चार्जशीट पेश नहीं हुआ ।
**सारंगगढ़-बिलाईगढ़ में 2652 मामलें दर्ज 223 में विवेचना में लंबित है,603 प्रकरणों में चार्जशीट पेश नहीं किया गया है ।
**गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में 1871 मामले दर्ज किए गए है,जिसमें 159 मामलों में विवेचना लंबित है,459मामलों में चार्जशीट पेश नहीं किया गया है ।
बिलासपुर संभाग में 56793 मामले दर्ज हुए,जिसमें 5062 मामलों में विवेचना
लंबित है,13625 प्रकरणों में चार्जशीट पेश नहीं किया गया हैं ।
राज्य के रायपुर राजधानी के बाद बिलासपुर सबसे वीआईपी जिला है भाजपा के दो
दिग्गज नेताओं एक बिलासपुर लोकसभा सांसद केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू है,
जबकि लोरमी विधानसभा से विधायक उपमुख्यमंत्री अरुण साव हैं,
जो जिले के प्रभारी मंत्री भी है ,उसके बाद अपराध के ग्राफ में बढ़ोतरी चिंताजनक है ।
राज्य की भाजपा सरकार को ढाई साल पूरे हो गए,दीपावली के बाद भाजपा का विधान सभा चुनाव की तैयारी शुरू हो जाएगी,अभी जनगणना फिर ,परिसीमन प्रक्रिया शुरू होगी 2028 विधान सभा चुनाव में राज्य की राजनीति में बहुत सारे समीकरण बदलेंगे।राज्य सरकार के लिए कानून व्यवस्था एक बड़ा मुद्दा बनकर उभरा है ।
संपादक:शरद यादव
9827179426
9203679426








