सरकंडा पुलिस ने दो महिलाओं को 6 किलो गांजा 5 लाख 98हज़ार 30रुपए नगदी रकम के साथ पकड़ा

बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव

सरकंडा पुलिस को आज सुबह एक बड़ी सफलता मिली है,मुखबिर से सूचना मिली

पाटलिपुत्र कॉलोनी राजकिशोर नगर सरकंडा में दो महिलाओं के पास बड़ी मात्रा में

गांजा छुपा कर बिक्री के लिए रखा हुआ है ।

पुलिस ने ACCU की टीम के साथ दबिश देकर दो महिलाओं से

6पैकेट में रखे 6 किलो ग्राम गांजा बिक्री रकम 5लाख 98 हज़ार 30रुपये नगदी रक़म एवम 2 मोपेड,एक कार,2 हाथ घड़ी ,2मोबाइल फ़ोन के साथ गिरफ्तार किया है । पुलिस आरोपी महिलाओं के ख़िलाफ़ नार्कोटिक्स एक्ट तहत मामला दर्ज कर,पूछताछ कर रही है ।

आज सुबह सरकंडा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो महिलाएं सरकंडा के 
एक कॉलोनी में बड़ी मात्रा में गांजा रखकर बिक्री कार कर रही है,सरकंडा 
पुलिस और ACCU की टीम के साथ सुबह 6.45 बजे राजकिशोर नगर 
स्थित पाटलिपुत्र कॉलोनी में दबिश दी तो 
मुखबिर के बताए  गए हुलियें में दो महिलाएं एक घर के बाहर गाड़ी में बैठी मिली।
पुलिस ने महिलाओं के घर में तलाशी लिया तो कमरे में एक 
बेड के नीचे खाखी रंग के टेप में लिपटा 3पैकेट मिला,जाँच करने 
पर 3किलो गांजा,वहीं जुपिटर स्कूटी क्रमांक CG 10 BQ 8708 के डिक्की में रखे 
1 पैकेट् ,1 किलो ग्राम गांजा,एक एक्टिवा क्रमांक CG 10 BP 0301 मोपेड वाहन 
में 1पैकेट,1 किलो ग्राम गांजा,कार क्रमांक CG22Y4299 1पैकेट ,1 किलो 
गांजा एवं 
एक लेडीस बैग में 5 लाख 98 हज़ार 30रुपये नगदी 
रकम एवं 6 किलो ग्राम गांजा,
2 हाथ घड़ी,2 मोबाइल फ़ोन,1 एक कार के साथ 
पुलिस ने आरोपी दोनों महिलाएँ श्रीमती मानकी केवट उर्फ विनीता जोशी 
पिता भक्कू लाल केंवट 30 वर्ष,
श्रीमती सुदामा केंवट उर्फ रानी यादव पति प्रदीप कुमार केंवट 40वर्ष 
पाटलिपुत्र कॉलोनी,राजकिशोर नगर सरकंडा 
को गिरफ्तार कर 
नारोटिक्ट्स एक्ट 20(बी) के तहत 
मामला दर्ज कर लिया है ।
पुलिस महिलाओं से पूछताछ कर रही है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले