बिलासपुर /अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
स्मार्ट सिटी बिलासपुर में जुआरी भी हाईटेक और लग्जरियस हो गए है,महंगे होटलों में फ़ाइव स्टार सुविधाएं के साथ बावनपरी का मज़ा ले रहे है,पहले के जुआरी जंगल-झाड़ियों में,खंडहरों,तालाब पार में,खेत खलिहानों में जूए का मजमा लगता था अब वो दौर बदल चुका है,महँगी आलीशान होटलों में बावनपरी का जादू चल रहा है ।
पुलिस ने 9 के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है एक लाख चवालीस हज़ार सात रुपये नगदी,बावन ताशपत्ती के साथ एक कार,दो मोटर साइकिल जब्त कर,आरोपियों के ख़िलाफ़ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।होटल संचालक मौके से फरार हो गया ।
पुलिस के अनुसार मंगला चौक स्थित होटल महावीर के हाल में जुआ खेलने की मुखबिर से सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिशदेकर 9लोंगो
विशाल छाबड़ा पिता राधेश्याम छाबड़ा निवासी शांति नगर 40वर्ष,
आशीष पाल पिता जग्गू लाल 41वर्ष निवासी कस्तूरबा नगर,
महेश सिंह पिता गजाधर 38वर्ष निवासी कस्तूरबा नगर
,अनिल कुमार वर्मा पिता आर आर कुमार 33वर्ष निवासी कस्तूरबा नगर,
आकाश भोई पिता शिवकुमार 39 वर्ष निवासी कस्तूरबा नगर,
सुदेश मसीह पिता संतोष मसीह 40 वर्ष निवासी कस्तूरबा नगर,
तुषार ठाकुर पिता अभिषेक ठाकुर 20 वर्ष ,निवासी कस्तूरबा नगर,
अखिलेश जायसवाल पिता दिलश्वर जायसवाल 28 वर्ष निवासी कस्तूरबा नगर जुआरियों से 113000 रुपये एवं 31700 रुपये कुल जुमला रकम नगदी 144700रुपए,52 ताशपत्ती,एक ग्रैंड विटारा कार क्रमांक CG10BN7869 एक होंडा साइन मोटर क्रमांक CG 10 AB0233 एक स्कूटी क्रमांक MH 12 JD5466 को पुलिस ने जब्त कर 3(2) के तहत गिरफ्तार किया है ।वहीं होटल संचालक एस के सिन्हा होटल से फरार हो गया ।








