बिलासपुर/एक्टिवा में पेट्रोल भरवाने के बाद लेनदेन विवाद पर एक युवक और उसके साथियों द्वारा पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से मारपीट कर तोड़फोड़ गमले को मशीन में फेकने से आग लग गई कर्मचारियों ने किसी तरह से आग बुझाया।
घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है ।
सरकंडा पुलिस के अनुसार बहतराई स्थित करतार पेट्रोल पंप में गोपेन्द्र गोयल उर्फ बबलू उर्फ प्रशांत नामक युवक 20 अप्रैल की रात 12.30बजे अपने साथियों के साथ एक्टिवा CG10Y0663 में सवार होकर अपने अन्य साथियों के साथ पेट्रोल पम्प पेट्रोल भरवाने आया 100रुपये के पेट्रोल भरवाने के बाद कर्मचारियों को पैसे दिए नोट में कलर लगे होने के कारण ने दूसरा नोट मांगा जिस पर पेट्रोल पंप कर्मचारी और गोपेन्द्र दोनों के मध्य विवाद हो गया,आरोपियों ने गाली-गलौच कर मारपीट किया पंप में आग लगाने के लिए माचिस निकाल लिया एवं वहाँ रखें गमलें को मशीन में फेंक दिया जिससे मशीन में आग कि चिंगारी निकलने लगी,वहाँ पर उपस्थित कर्मचारियों ने तत्काल पंप में रखे फायर सिलेंडर से आग बुझाई और आग लगने से पंप बच गया।
घटना की रिपोर्ट पेट्रोल पम्प के मैनेजर दुर्गेश पटेल पिता अशोक पटेल ने सरकंडा थाना में दर्ज कराई है ।पुलिस ने गोपेन्द्र गोयल उर्फ बबलू उर्फ प्रशांत एवं अन्य साथियों के ख़िलाफ़ धारा 115(2),296,4(5),324(4),351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।









