जांजगीर में कांग्रेस नेता के घर ताबड़ तोड़ फायरिंग में एक की मौत पुलिस जाँच में जुटी

बिलासपुर/ जांजगीर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव 
जांजगीर के करही गांव में लूट या पुरानी रंजिश
 के चलते एक कांग्रेसी नेता घर में घुसकर 
बदमाशों ने ताबड़ -तोड़ फ़ायरिंग की 
और गोली लगने से एक की मौत हो गई एक घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।
इस गोली बारी से क्षेत्र 
में दहशत फैल गई है,
पूरे इलाके में सनसनी मच गई है,बताया जा रहा है 
मृतक कांग्रेस पार्टी से जुड़ा हुआ है । पुलिस कई पक्षों में जाँच कर रही है,
घटना को अंजाम लूट के इरादे 
से की गई है की पुरानी रंजिशवश ये वारदात हुई है 
तो पुलिस के होश उड़ गए है ।
जांजगीर जिला के अंतर्गत बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गांव की है 
,घटना में एक कांग्रेस नेता के घर में घुसकर बदमाशों ने 
फायरिंग की मौके पर 
कांग्रेस नेता के ब्लॉक उपाध्यक्ष एवं 
व्यवसायी समेलाल कश्यप के बड़े बेटे आयुष कश्यप पर 
बदमाशों ने ताबड़- तोड़ गोलियाँ 
चलाई 
जिससे उसकी मौत हो गई।
इसके अलावा घर के अन्य सदस्यों पर हमला किया गया जिसमे 
आशुतोष कश्यप के दाहिने हाथ में गोली लगी,जिससे वह 
घायल हो गए,इसके अलावा घर के 
अन्य सदस्ययों पर भी हमला हुआ है । 
हमलावरों ने घर के अन्य सदस्यों को को कमरे में बंद कर दिया था।
पुलिस ने घायल अवस्था में आशुतोष कश्यप को 
इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया है ।
जांजगीर के कांग्रेस विधायक व्यास कश्यप घायल के हालचाल
 जानने अस्पताल पहुंचे ।
पुलिस मामलें की जांच कर रही है की हमलावर लूट करने 
आये थे कि पुरानी कोई रंजिश की वजह से घटना को 
अंजाम दिया गया है ।
घटना से इलाके में दहशत फैल गया है,
क्षेत्र में सनसनी फैल गई है । 
पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है ।
घटना के बाद मृतक के पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया 
ग़महीन माहौल में अंतिम संस्कार हुआ जिसमें कांग्रेस विद्यायक व्यास कश्यप,
विधायक बालेश्वर साहू और कांग्रेस के नेता शामिल हुए आरोपियों की 
जल्दी गिरफ्तारियां को लेकर बिर्रा के मुख्यमार्ग पर कुछ समय के लिए 
चक्काजाम रहा,घटना के बाद क्षेत्रवासियों में आक्रोश है ।

 

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले