बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़ -शरद यादव कोनी पुलिस स्कूटी में बैठकर अश्लील हरकत कर,स्टंटबाजी करने वाले युवक-युवती के खिलाफ वीडियों फुटेज के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है । 21अप्रैल कोरबा-रतनपुर रोड में स्कूटी क्रमांक CG 10 BQ 3241 में सवार होकर दो युवकों के साथ एक युवती अश्लील हरकत करते हुए,स्टंटबाजी कर अपने अलावा अन्य लोगों के जान को जोखिम में डाल रहे थे । इस दौरान किसी ने वीडियों बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया ।पुलिस ने सोशल मीडिया वीडियों फुटेज के आधार पर कोनी पुलिस ने रील को देखने के बाद आरोपीयों के खिलाफ बीएनएस की धारा 281 BNS 184, 189, 128/194 MV ACT के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है ।








