
9203679426 9827179426
बिलासपुर/25 मई सोमवार(अरपा प्रवाह न्यूज़)पुलिस ने मुखबिर के सूचना के आधार पर बताए हुलिये के आधार पर मंगला एचडीएफसी बैंक के एटीएम के पास घेराबंदी कर सफेद रंग का टाटा पंच कार में दो व्यक्ति मोबाइल फोन से आनलाईन सट्टा खिलाते 5 के ख़िलाफ़ जुर्म दर्ज कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार एक आरोपी की पतासाजी कर रही है पुलिस ने आरोपियों से 12लाख 18 हज़ार नगदी रकम ,27 बैंको के एटीएम कार्ड 6 मोबाइल फ़ोन सहित 21लाख 33हज़ार जप्त कर पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
सिविल लाइन पुलिस ने मुखबिर के सूचना के आधार पर संतोष जसवानी पिता स्व हरिलाल जसवानी उम्र 34 वर्ष निवासी हेमू नगर वर्तमान निवास गंगानगर रोमन हाइट्स फ्लेट नंबर 304 फेस 2 मंगला,करन श्रीवास पिता देवी प्रसाद श्रीवास उम्र 20 वर्ष निवासी पानी टंकी के पास नयापारा सिरगिट्टी ,को पुलिस ने मोबाइल को चेक करने पर मोबाइल में इंटरनेट ,व्हाटसअप के जरिये आनलाईन “खिलाड़ी बुक “सट्टा खिलाते हुए मौके पर मिले ।
पुलिस ने संतोष जसवानी अपने मोबाइल वन प्लस से आनलाईन वाटसअप ग्रुप बनाकर सट्टा खिलाते उसके सहयोगी करन श्रीवास , पारस नागवानी को 25-25 हज़ार रूपये मासिक वेतन में रखा है जिससे सट्टे की अवैध कमाई से प्राप्त रकम को विभिन्न बैंको के एटीएम से निकालकर आशीष जैसवानी को अलग -अलग किश्तों में , बड़ी रकम निकाल कर पंहुचाने काम मोबाइल से बातचीत संपर्क कर विभिन्न बैंको के एटीएम से पैसा निकालकर रकम पंहुचाने का काम करता है,इसके लिए बाकायदा एक स्कुटी करन श्रीवास दिया गया है ।
पुलिस ने संतोष जसवानी से 2लाख 18 हज़ार रूपये नगदी रकम , 27 एटीएम कार्ड विभिन्न बैंको के ,1वन प्लस मोबाइल,1कार टाटा पंच सफेद रंग का CG 10 BJ 7955 कुल कीमती 8,43,000 रूपये ,करण श्रीवास से 1विवो कंपनी ,1जुपीटर स्कुटी क्रमांक CG10 AB 3734 कुल कीमती 50,000 रूपये को जप्त किया गया है, ACCU की टीम नें आरोपी आशीष नागवानी पिता रमेश जैसवानी उम्र 36 वर्ष निवासी रिंग रोड नगर 2आर बी हॉस्पिटल गणेश हैरिटेज को राजीव प्लाजा दुकान में बड़ी मात्रा में रकम का हिसाब -किताब करते मिलने पर थैला में रखे रकम ,3मोबाइल को मंगला एचडीएफसी बैंक के पास लेकर आये ,संतोष जसवानी द्वारा आनलाईन सट्टा से अवैध प्राप्त रकम को कमीशन पर लेकर रायपुर के महेश नामक व्यक्ति हवाला के माध्यम से दे देता था ।
आशीष जैसवानीअवैध लाभ,पूर्व में दिये गये रकम 10 लाख रूपये कुल जुमला कीमती 12लाख 50 हज़ार रूपये को जप्त कर ,आरोपी संतोष जसवानी , करन श्रीवास ,आशीष जैसवानी से नगदी रकम, वाहन ,मोबाइल स्क्रीनशाट कुल कीमती करीबन 21 लाख 33 हज़ार रूपये जप्त कर ,आरोपी पारस नागवानी महेश रायपुर निवासी की पतासाजी की जा रही है आनलाईन सट्टा खिलाने के आरोप में 7(1) ,112 जुआ एक्ट तहत गिरफ्तार कर लिया ।







