
9203679426 9827179426
बिलासपुर/25 मई सोमवार (अरपा प्रवाह न्यूज़)पुलिस को मुखबिर के सूचना के आधार पर एक बड़ी सफलता मिली है,पुलिस ने मुखबिर के बताए हुलिये के आधार बँधवापारा तालाब के पास से अवैध रूप से ब्राउन शुगर को एक्टिवा में छिपाकर रख ग्राहक का इंतिजार कर रहे एक आरोपी को पकड़कर ब्राउन शुगर,प्रतिबंधित कोडिन कफ सिरफ शीशी कुल 2 लाख 72 हज़ार रुपए जप्त कर गिरफ्तार कर नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।
सरकंडा पुलिस को मुखबिर के सूचना पर पुलिस को नशे के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली है 25 मई को सुबह 9.30मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति तांबा कलर की एक्टीवा कमांक CG10BF4761 में प्रतिबंधित नशीली सीरफ लेकर बेचने की फिराक में तालाब के पास बंधवापारा सरकंडा के पास ग्राहक की तलाश में खड़ा है पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी पप्पू उर्फ गुड्डू श्रीवास पिता स्व. राजकुमार श्रीवास उम्र 40 वर्ष निवासी मरीमाई कब्रिस्तान के सामने थाना सिविल लाईन, तांबा रंग का एक्टिवा स्कूटी कमांक CG 12 BF 4761 की डिक्की के अंदर से ब्राउन शुगर 2.02 ग्राम कीमती 20 हज़ार रुपये,1.90 ग्राम कीमती 19 हज़ार रुपये,7.50 ग्राम कीमती 1 लाख 50हज़ार रुपये कुल 11.42 ग्राम ,20 कोडिंन कफ़ सिरफ़ जुमला कीमती 2लाख 72 हज़ार 500 सौ रुपये जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया ।पुलिस ने नार्कोटिक्स एक्ट 21,22 के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।








