
9203679426 9827179426
बिलासपुर/29 मई -शुक्रवार (अरपा प्रवाह न्यूज़) कोनी थाना के हाइवे रोड में लूटपाट कि घटना बढ़ी कल देर रात हार्वेस्टर चालक ढाबा में खाना खाने मोटर साइकिल में सवार होकर जा रहा था पल्सर सवार लुटेरों ने ड्रायवर पर हमला कर 10 हज़ार रुपये नगदी और एक मोबाइल फोन कीमती दस हजार रुपये कुल बीस हज़ार रुपये लूटकर फरार हो गए ।पीड़ित ड्राइवर को उसके साथियों ने में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है,पुलिस ने घटना की रिपोर्ट पर अज्ञात पल्सर सवार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है ।
कोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेमरताल में हार्वेस्टर मशीन में धान कटाई करने के लिए हरमेन्दर साहू पिता लेधाम साहू उम्र 36 वर्ष कवर्धा निवासी 20 मई से आया है ।
27मई को सेमरताल धान कटाई करते समय हार्वेस्टर मशीन रात को ख़राब हो गया इसके बाद मशीन को खेत में छोड़कर हरमेंद्र साहू मोटर साइकिल सीजी10जेबी 2289 में सवार होकर रात करीब 12.30 बजे खाना लेने ढाबा जा रहे थे सेंदरी-मोपका बायपास रोड मोड़ पर 4 अज्ञात लोगों ने हाथ के इशारे रुकने का इशारा किया तो गाड़ी नहीं रोका तो काले रंग के पल्सर में सवार युवक ने लात मारा तो मोटर साइकिल सवार ड्राइवर रोड में गिर पड़ा फिर आरोपियों ने गाली गलौच करते हुए बेल्ट और हाथ मुक्के से जमकर मारपीट किया और 10 हज़ार रुपये नगदी एक पोको कंपनी का मोबाइल फोन कीमती 10हज़ार को लूटकर फरार हो गए ।
पीड़ित ड्रायवर ने वापस लौटकर अपने साथियों राम किशोर,कमल साहू को घटना की जानकारी दी ,मारपीट से घायल हुए ड्राइवर इलाज हेतु सिम्स लेकर गए ।पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस नें 4 आरोपीयों के ख़िलाफ़ धारा 309(4)के तहत का मामला दर्ज कर लिया है ।








