कोनी थाना क्षेत्र में लुटेरों का आतंक 24घंटे में दो लूट की घटनाएं,पुलिस थाने के कुछ दूरी पर लूट हुई

संपादक:शरद यादव
9203679426 9827179426

बिलासपुर/30 मई-शनिवार(अरपा प्रवाह न्यूज़)

कोनी पुलिस जागो ,जागो…कोनी थाना में रोज़ लूट हो रहा है ,कोनी पुलिस आँख  बंद करके सोयी हुई है 24 घंटे में दो लूट की घटना हो गई है,पहली घटना 27-28 की दरमियानी रात सेंद्री-मोपका बायपास रोड पर हार्वेस्टर ड्राइवर से 10हज़ार रुपये नगदी और मोबाइल लूटकर 4 आरोपी काले रंग के पल्सर में सवार होकर फरार हो गए। जिनका अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है ।इसके बाद एक और घटना हो गई।

दूसरी घटना में 4 लुटेरों ने बिरकोना रोड बजरंगबली मंदिर के पास कुलपति निवास रोड में ऑटो रिक्शा खड़ी कर नगर निगम कर्मचारी को रोककर उसकी मोटर साइकिल और जेब में रखे नगद रुपये लूट कर फरार हो गए,घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराया है ।

कोनी थाना क्षेत्र में 24घंटे में थाने से मात्र एक किलोमीटर की दूरी पर कुलपति निवास मार्ग पर स्थित बजरंगबली मंदिर रोड होते घर जा रहे नगर निगम के ड्राइवर  गौतम पालेकर पिता पुरन लाल पारेकर उम्र 30 वर्ष निवासी बिरकोना सेंट्रल लाइब्रेरी से अपने टीवी एस मोटर साइकिल CG10BK 3754 में सवार होकर 28मई की रात 11.00बजे पहुँचा था ,तभी बैटरी रिक्शा को बीच सड़क में खड़े कर 4अज्ञात लोगों ने जैसे मोटर साइकिल में निगम कर्मचारी पहुँचा तो गाड़ी को रोककर जेब से 1 हज़ार रुपये नगद और मोटर साइकिल को लेकर एक आरोपी गाड़ी को लेकर भाग गया और 3 आरोपी बैटरी आटो रिक्शा में सवार होकर मौके से फरार हो गए ।

इसके बाद मौके पे खड़ा रहा थोड़ी देर बाद एक पहचान का आया तो उसको घटना की जानकारी दी ।पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराया है,पुलिस ने अज्ञात 4आरोपियों के खिलाफ धारा 309(4)के तहत मामला दर्ज कर लिया ।पुलिस मामले की जाँच कर रही है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले