कोटा क्षेत्र में अवैध महुआ शराब के गढ़ में छापा मारा तो पुलिस ने दो सौ चालीस लीटर कीमती अड़तालीस हजार रुपए शराब जप्त किया,आरोपी फरार

संपादक:शरद यादव
9203679426 9827179426

बिलासपुर/7 जून रविवार-अरपा प्रवाह न्यूज़ 

कोटा क्षेत्र अवैध शराब का गढ़ बना हर दिन अवैध शराब बेचते पकड़े जा रहे है,पुलिस लगातार कार्रवाही कर रही है उसके बाद भी अवैध महुआ शराब के तस्करी का धंधा पर लगाम नहीं लग रहा है ।पुलिस ने मुखबिर के ज़रिए मिली सूचना के आधार पर मौके पर छापा मारा तो आरोपी जंगल में भाग गए आरोपी अन्य साथियों को पुलिस ने अवैध महुआ शराब दो सौ चालीस लीटर कीमती पुलिस आरोपियों की पतासाजी कर रही है ।ये गिरोह काफ़ी दिनों से अवैध शराब की तस्करी कर रहे हैं ।पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम पोड़ी के अरपा नदी किनारे तरफ स्थित कोंदा बाड़ी में बने झोपड़ीनुमा मकान के परछी में देव प्रसाद बारले निवासी तरकीडीह महुआभाठा, करन लहरे निवासी परसाकापा एवं अन्य साथी के साथ भारी मात्रा में महुआ शराब बनाकर बिक्री करने हेतु रखे हुए हैं, जो शराब बनाकर बेचने का गिरोह चला रहे हैं।पुलिस ने मुखबिर के बताए अनुसार मौके पर दबिश देकर छापा मारा तो आरोपी नदी किनारे जंगल की तरफ़ भाग गए,पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब जप्त किया है ।

पुलिस ने 45-45 लीटर क्षमता वाले एल्युमिनियम के डेचका में ,दो 30-30लीटर क्षमता वाले में तीन 15-15लीटर क्षमता कुल 240 लीटर हाथ भठ्ठी का बना कच्ची महुआ शराब कीमती करीबन 48 हज़ार रूपये 3टूल्लू पम्प ,डीलक्स मोटर सायकल क्रमांक सी.जी. 28 जे. 8216 को जप्त कर पुलिस ने आबकारी एक्ट 34(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।पुलिस आरोपियों की पतासाजी कर रही है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले