रतनपुर पुलिस ने एक युवक को नशीला टेबलेट बेचते हुए पकड़ा

संपादक:शरद यादव
9203679426 9827179426

बिलासपुर/शुक्रवार-अरपा प्रवाह न्यूज़
रतनपुर भैरव बाबा मंदिर के गार्डन में अवैध रूप एक युवक नशीला टेबलेट बेच रहा है ,पुलिस को मुखबिर की सूचना मिला तो मौके पर पहुंचकर पुलिस ने एक युवक से 13 टेबलेट कीमत 57 हज़ार को जप्त कर गिरफ्तार किया है,पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ।
रतनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत भैरव बाबा मंदिर के पास गार्डन में एक युवक नशीला टेबलेट बेचने ग्राहक का इंतजार कर रहा है ,मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मौके पर छापा मारा तो बताए हुलिये के अनुसार गार्डन में नवीन कुमार पिता कमलेश कुमार उम्र 28वर्ष निवासी उसराभांठा ,ग्राम नेवसा निवासी की तलाशी लेने पर जेब में अवैध प्रतिबंधित 2 स्ट्रिप में एक में 6टेबलेट और दूसरे में 7टेबलेट कुल 13 टेबलेट कीमती वबिक्री रकम कुल 57 हज़ार 320रुपये को जप्त कर,पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर नार्कोटिक्स एक्ट 21(A),22(A),27 के तहत गिरफ्तार कर लिया है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले