
9203679426 9827179426
बिलासपुर/शनिवार-अरपा प्रवाह न्यूज़
दो दिन पूर्व लोखंडी भाटिया कोल वाशरी के तीन ट्रक कोयला दीपका ख़दान से आया था ,लैब में चेक करने पर कोयला में मिलावट पाया गया ।जिसपर सात आरोपियों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कराया गया था ।पुलिस ने छ: आरोपीयों को झारखंड और रतनपुर से पकड़ा है ।
ये था मामला दीपका खदान से कोयला लेकर भाटिया कोल वाशरी लोखंडी में ख़ाली करना था 10जून को आरोपी 3 ट्रक क्रमांक CG10BQ8285 उज्जैन अंसारी ,CG12BL6247 चालक आशिक हुसैन ,CG12BL6251 चालक फजल अंसारी जब कोयला लेकर पहुंचे तो लैब में टेस्ट करने पर ट्रक के कोयला में पत्थर चिल्ली मिलावट करना पाया गया जिसकी कुल कीमत करीब 25 लाख रुपये है ।
पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था आरोपी ट्रक संचालक रजाक अंसारी रतनपुर निवासी,बालाजी कोल ट्रेडिग एंड कंस्ट्रक्शन के संचालक दिलीप कुमार निवासी ,भिलाई-दुर्ग , फैक्ट्री के सुपरवाइजर गौरव सिंह ,अमित कुमार सिंह व इस मामले में जिन वाहनों की पहचान हुई है, उनके वाहन चालक उज्जैन अंसारी,चालक आशिक हुसैन,चालक फजल अंसारी ।
ट्रक चालको को रतनपुर और गतौरी के बीच में कोयला को बेचकर कोयले में मिलावट करना पाया गया,भाटिया कोल वाशरी के कर्मचारी आर के पांडे ने इसकी रिपोर्ट सकरी पुलिस थाने में दर्ज कराया था ।
पुलिस अधीक्षक एसएसपी रजनेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस और ACCU की टीम गठित की गई ताकि आरोपीयो को पकड़ा जा सके,पुलिस 48घंटे के अंदर ही आरोपियों को धर दबोचा है ।
पुलिस ने ट्रक ड्राइवरों,कोयला अफ़रा तफ़री कर मिलावट करने वाले रतनपुर और ग़तौरी के कोल डिपों के मेनजर को पुलिस ने पकड़ा है,आरोपीयों आशिक हुसैन अंसारी पिता मैनुद्दीन अंसारी उम्र गढवा झारखंड,
फैजान रजा अंसारी पिता जुम्मन अंसारी उम्र 23 वर्ष गढवा झारखंड
,फुजैल अंसारी पिता अनिमुद्दीन अंसारी उम्र 28 वर्ष गढवा ,झारखंड
गौरव राजपुत पिता उदयवीर राजपुत उम्र 28 वर्ष निवासी रतनपुर
सीबु खान पिता स्व. लुकुमान खान उम्र 29 वर्ष रतनपुर
दिलीप कुमार यादव पिता स्व. नंदकुमार यादव उम्र 36 वर्ष भिलाई नगर दुर्ग को गिरफ्तार किया है ।








