किसान के बैंक खाते से पौने दो लाख रुपये अज्ञात आरोपी ने उड़ाए पुलिस ने अज्ञात आरोपी के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया

संपादक:शरद यादव
9203679426 9827179426

बिलासपुर/रविवार-अरपा प्रवाह न्यूज़ 

किसान क्रेडिट कार्ड से लोन लेकर एक किसान ने लोन का पैसा अपने सेविंग अकाउंट में जमा कर रखा हुआ था,बैंक स्टेटमेंट चेक करने पर पता चला की अज्ञात आरोपी ने उनके खाते से पौने दो लाख रुपये उड़ा दिए । पीड़ित किसान ने घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराया है ।पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है ।

मस्तूरी थाना नरेंद्र  कुमार घृतलहरे पिता रामखिलवान घृतलहरे उम्र 45 साल  ,मस्तूरी निवासी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराया है और बताया है कि बैंक आफ बड़ौदा शाखा महमंद में किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से रू. 3 लाख रुपये लोन लेकर  एकाउण्ट जमा कियाथा।2 जून को  10 हजार रुपये  आरडी बैंक अकाउंट खोला गया था।

11जून को सेल्फ चेक के माध्यम से रू. 70 हज़ार रुपये निकाला था ,एटीएम मे जाकर मिनी स्टेटमेंट निकालने पता चला कि उक्त खाता नंबर से अज्ञात व्यक्ति के द्वारा धोखाधड़ी करते हुए 2 बार खाते से 5 व 11 जून को 1 लाख पचहत्तर हज़ार पांच सौ तीन रुपये को निकाल लिया गया है।

बैंक में राशि के संबंध में पता करने पर खातें में 44 हज़ार रुपए शेष होने की जानकारी प्राप्त हुई इस संबंध में बैंक मैनेजर को जानकारी देने पर खाता को होल्ड किया पीड़ित ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ  घोखाधड़ी के माध्यम से निकाले गए रुपए को वापस दिलाये जाने की गुहार लगाई है ।

पीड़ित ने मस्तूरी थाने में मामला दर्ज कराया है ,पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 318(4)के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।पुलिस मामलें की जांच कर रही है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले