बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़
शेयर बाज़ार में निवेश कर जायदा मुनाफा कमाने के लालच में आकर लोग अपनी जीवन भर की पूंजी तो लगा रहे साथ में अधिक पैसा कमाने के लालच मे कर्ज़ लेकर भी इसमें निवेश कर फँस रहे है ,पूरे जिले में हर दिन एक ना एक परिवार इन लोगों के झांसे में आकर बर्बाद हो रहा है पुलिस इस मकड़ जाल के सरगनाओं तक पहुंच नहीं,जबकि इस तरह भोले-भाले लोगों को फंसाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही पुलिस को करनी चाहिए ।
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सदाबहार अपार्टमेंट जगमल चौक दयालबंद निवासी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराया है कि व्यापार विहार में आनंद कन्फेक्शनरी के नाम से व्यवसाय है ।
आरोपी शशिकांत सिंह पिता नरेंद्र सिंह निवासी गनेश दादा गली, भट्टी रोड अंबिकापुर सरगुजा के द्वारा शेयर मार्केट माध्यम से कम समय में अच्छा मुनाफा दिलाने का लालच देकर अलग -अलग किस्तो में 35 लाख रूपये लेकर शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर धोखाधडी किया है ।
थाना सिटी कोतवाली में पीड़ित संतोष भोजवानी पिता स्व. विधामल भोजवानी उम्र 58 वर्ष, ने बतायाहै कि मेरे पुत्र अर्जुन भोजवानी का दोस्त आयुष सिंह बघेल ने बताया कि उसका मामा शशिकांत सिंह पिता नरेंद्र सिंह गनेश दभट्टी रोड अंबिकापुर निवासी है।शेयर मार्केट के अच्छे जानकार है और शेयर ट्रेडिंग का कार्य करते हैं ,मामा के माध्यम से शेयर मार्केट में पैसा लगाया था तो कम समय में ही अच्छा मुनाफा कमाया था ।
उन्हें भी शेयर मार्केट में पैसा लगाने को कहा इस पर मेरे बेटे के एक अन्य दोस्त प्रतीक कौशिक के द्वारा पहले कम पैसा लगाया गया तब शशिकांत के द्वारा माह 3 माह में मुनाफा होने कि बात कहते हुये पैसा लौटा दिया था।उसके बाद फिर आयुष व उसके मामा शशिकांत कौशिक के द्वारा पुनः पैसा लगाने को कहने पर मेरी पत्नी और मेरे पुत्रों के द्वारा लगभग 20 लाख एवं प्रतीक कौशिक के द्वारा 15 लाख रूपये आयुष के मामा शशिकांत को वर्ष 2023 से 2024 के बीच में अलग-अलग माध्यम से नगद ,फोन पे के माध्यम पैसा दिया गया था ।इसके बाद शेयर मार्केट में मुनाफा होने पर पैसा लौटाने का आश्वासन दिया गया था ।इसके बाद उनकी बातों पर विश्वास करते हुये अपने पास रखे जमा पूंजी और बैंक से लोन लेकर पैसा दिया था और 1 वर्ष गुजर जाने के बादभी पैसा नहीं लौटाया कुछ समय रूक जाने का झूठा आश्वासन देते रहे,लगातार पैसे के वापसी लिए दबाव बनाने पर 9 लाख रूपये का चेक दिया गया था खाते में पर्याप्त राशि न होने के कारण चेक क्लियर नही हुआ ।इसके बाद दोनों से संपर्क भी नहीं हुआ तो परेशान होकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराया है ।पीड़ित संतोष भोजवानी ने पुलिस से पैसा वापस दिलाने गुहार लगाई है ।









