अवैध शराब बेचने के झूठे मामलें फँसाने की धमकी देकर पुलिस मुखबिर ने महिला को पुलिस के नाम से पैसा देने के लिए 45 हज़ार रुपये वसूल लिया मौका पाकर महिला लेन देन का रिकार्डिंग कर वीडियों पुलिस को सौंप दिया

संपादक:शरद यादव
9203679426 9827179426
बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़ -शरद यादव 
सीपत थाना क्षेत्र के अंतर्गत आशा सोनझरी पति विमल सोनझरी 
उम्र 38 वर्ष महिला ग्राम मड़ई, भाठापारा सीपत ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है।
पुलिस मुखबिर ग्राम खम्हरिया निवासी ने अवैध शराब के झूठे केस बनाकर फँसाने की धमकी देकर 
बचने के लिए पुलिसवालो को पैसा देने के नाम से 45 हज़ार रुपये नगद ले लिया ।
पीड़ित महिला ने लेन देन का वीडियों रिकार्डिंग कर लिया और सीपत थाने में 
शिकायत दर्ज करते हुए पेन ड्राइव को पुलिस को सौंप दिया है 
पीड़ित महिला ने डरा धमकाकर रुपये वसूलने वालें पुलिस 
मुखबिर पर सख्त कार्यवाही करने की पुलिस से गुहार लगाई है ।

इस संबंध में 6 जुलाई को थाना उपस्थित होकर कार्यवाही करने हेतु एक लिखित आवेदन पत्र पेश की है । पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि लीलामढ़ी सोनझरी के द्वारा पुलिस की मुखबीरी कर घर में अवैध शराब रखकर 45 हज़ार रुपये लिये जाने के संबंध में  बताया है पूर्व में अवैध शराब बिक्री करने का कार्य करती थी अब लगभग  2-3 साल से शराब बनाने और बेचने का काम बंद करना बताई है ।पीड़ीत महिला ने आरोप लगाया है कि 5 जुलाई की सुबह लगभग 6-6.30 बजे पुलिस मुखबिर लीलामणी सोनझरी घर आकर अपने पास शराब को घर में रखकर अवैध शराब बेचने का काम करते बोलते हुए पुलिस को बोलकर जेल भेजने की धमकी देने लगा केस नहीं बनाए जाने पुलिस को रुपये देने की बात कहकर 45 हजार नगदी आरोपी ने ले लिया।पीड़ित महिला ने मौका पाकर लेन देन का वीडियो रिकार्डिन्ग कर लिया ।

पीड़ित महिला ने पुलिस के मुखबीर लीलामणी सोनझरी के विरूद्ध कार्यवाही करने सीपत थाना में लेन-देन का सबूत के रूप में पेन ड्राईव में वीडियो एवं ऑडियो प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज करायी है।पुलिस ने आरोपी मुखबिर के खिलाफ धारा 308(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले