बेलगहना स्टेशन से टिकट कलेक्शन राशि लेकर लौट रहे सीएमएस कंपनी के कर्मचारी से सात हजार रुपये की लूट दो नकाबपोश पल्सर में सवार होकर फरार हो गए

संपादक:शरद यादव
9203679426 9827179426

बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़ 

रेलवे के टिकट कलेक्शन सीएमएस कंपनी के कर्मचारी से बेलगहना रेलवे स्टेशन से कलेक्शन राशि वसूली कर लौट रहा था ,रास्ते में घात लगाकर बैठे दो नकाबपोश बदमाशों ने के रुपये से भरे बैग को लूट कर फरार हो गए । बैग में करीब 7हज़ार नगदी रुपये और कुछ काग़ज़ात थे,घटना की रिपोर्ट पीड़ित ने बेलगहना चौकी में दर्ज कराया है ।

घटना बेलगहना चौकी ग्राम ग्राम बरर मोड के पास सल्का डेम के पास की है,पीड़ित श्रीपारा कोटा निवासी भिखारी सिंह ध्रुव पिता मान सिंह ध्रुव उम्र 34 वर्ष सी एम एस कंपनी बिलासपुर के अन्डर में रेल्वे टिकट राशि कलेक्शन का काम करता  है ,जो 8 जुलाई को बेलगहना रेल्वे स्टेशन का रेल्वे टिकट कलेक्शन राशि लेने अपने मोटर सायकल कमांक सीजी 10 बी क्यू 0935 से बेलगहना आया था करीब 11:30 बजे रेल्वे टिकट कलेक्शन राशि  7 हज़ार 435 रुपये कलेक्शन राशि का पर्ची एवं टीआर पर्ची को रेल्वे स्टेशन मास्टर राजीव रंजन सिंह से बैग में रखकर मोटर साइकिल से करगीरोड रेल्वे स्टेशन कलेक्शन करने जा रहा था ।
दोपहर करीब 12 :00 बजे ग्राम बडे बरर मोड़ के आगे सल्का डेम के पास मेनरोड पहुंचा था कि जहां सामने एक व्यक्ति रोड में खड़ा था ,एक व्यक्ति अपना पल्सर मोटरसायकल स्टार्ट करके उसमें बैठा हुआ था दोनों चेहरा को हल्का काला रंग का गमछा से बांधे हुये थे ,जैसे ही पास में पहुंचा तो रोड में खड़े व्यक्ति ने  रोकने का प्रयास किया तो रोड किनारे होकर निकल रहा था तो उसके  द्वारा बैग को झपटकर  धक्का देकर गिरा दिया।बैग  को लेकर दोनों  बिना नम्बर के पल्सर मोटरसायकल  में सवार होकर भाग गए ।घटना की रिपोर्ट पीड़ित ने पुलिस में दर्ज कराया है।
पुलिस ने अज्ञात आरोपीयों के खिलाफ धारा 3(5) 304(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले