बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव

9203679426 9827179426
बिलासा चेतना गुड़ी भवन में पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा जनसमस्या निवारण शिविर लगाया गया जिसमें आम जनता जो महीनों से परेशान थे उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान किया गया ।शिकायत प्रमुखता जमीन सबंधी विवाद,सायबर ठगी,पारिवारिक विवाद, महिला सबंधी मामलें,लेनदेन से जुड़े विवाद इन शिकायतों पर सबंधित थाना प्रभारियों,अधिकारियो से त्वरित निराकरण मौके पर ही कराया गया ।
8 मामलों में प्रथम दृष्टया संज्ञेय अपराध पाए जाने पर त्वरित एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए ।
एसएसपी रजनेश सिंह ने थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे मामलों में देरी नहीं होनी चाहिए और कानून के हिसाब से त्वरित कार्यवाही की जाए । इसके अलावा कई फरियादियों से व्यक्तिगत तौर पर बातचीत कर उनकी समस्याओं का समाधान करने और पुलिस का उद्देश्य सिर्फ शिकायत दर्ज करना नहीं है बल्कि समय पर प्रभावी ढंग से उनकी समस्याओं का समाधान करना है ताकि आम जनता को थाने व कार्यालय के चक्कर लगाने न पड़े,इसके लिए नियमित तौर पर सिकायत निवारण शिविर आयोजित किए जाएँगे ।
इस शिविर में महिला थाना से 8 एम ऐज़ मामलें,सिटी कोतवाली से 7 ,सिरगिट्टी से 4 ,कोनी से ,3 रतनपुर से 3,तोरवा से 3,सिविल लाइन से 2 सरकंडा ,तखतपुर से 2 ,चकरभाँटा से 2 ,सीपत से 2 शिकायतें प्राप्त हुई ।
43 शिकायतों में 41 का मौके पर निराकरण किया गया ।
इस शिविर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)पंकज पटेल,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात राम गोपाल करियारे,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्ल्यू रश्मित कौर चावला,सीएसपी,एसडीवोपी सभी थाना के प्रभारी मौजूद रहे ।








