भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व एल्डरमेन राजेंद्र भंडारी नगरीय निकाय प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाये गए

संपादक:शरद यादव
9203679426 9827179426

बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव 

भारतीय जनता पार्टी नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव सिंह ने की है ।नगरीय निकाय प्रदेश कार्यसमिति में पूर्व ऐल्डरमेन राजेंद्र भंडारी को भी प्रदेश कार्यसमिति में लिया गया है,उनको प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है ।
उनकी नियुक्ति भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकाय राजनीति को मजबूत करने की दिशा में संगठनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व एल्डरमेन राजेन्द्र भंडारी को नगरीय निकाय प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति केवल संगठनात्मक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि स्थानीय राजनीति में राजेन्द्र भंडारी के बढ़ते प्रभाव और पार्टी नेतृत्व के भरोसे के रूप में भी देखा जा रहा है।
वरिष्ठ भाजपा नेता राजेन्द्र भंडारी लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं ,नगर निगम से जुड़े विभिन्न विषयों, विकास योजनाओं ,नगरीय निकाय की गहरी समझ रखने वाले अनुभवी नेताओं में उनकी पहचान रही है,पार्टी के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करने के बाद उन्हें प्रदेश कार्यसमिति में शामिल किया जाना इस बात का संकेत माना जा रहा है ।
भाजपा आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर अनुभवी नेताओं पर भरोसा जता रही है ,राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा है पूर्व मंत्री एवं शहर विधायक अमर अग्रवाल के करीबी नेताओं में माने जाने वाले ऐसे में उनकी यह नियुक्ति संगठन में अमर अग्रवाल की मजबूत पकड़ और उनके समर्थक नेताओं को मिल रहे महत्व के रूप में भी देखी जा रही सूत्रों का कहना है कि जनता के बीच लगातार सक्रिय रहना, सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी और वार्ड स्तर पर मजबूत संपर्क उनकी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत है।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले