बुजुर्ग महिला को आतंकी संगठन फंडिंग करने का डर दिखाकर डिजिटल अरेस्ट कर एक करोड़ चार लाख अस्सी हजार रुपए की ठगी मामलें में नागपुर से 2 आरोपी गिरफ्तार

संपादक:शरद यादव
9203679426 9827179426

आतंकी संगठन से जुड़े होने का डर दिखाकर डिजिटल अरेष्ट कर 1 करोड़ 4 लाख 80 हज़ार रुपये की ठगी करने के 2आरोपियों को आई जी एवं एसएसपी के मार्गदर्शन में महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया है,इसके पूर्व 6 आरोपियों को गिरफ्तार पहले ही किया जा चुका है अब तक 8 आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है ।पुलिस के लिए सायबर क्राइम के मामले गिरफ्तारी एक बड़ी सफलता है।
एक से डेढ़ माह पूर्व मंगला के एक कॉलोनी के बुजुर्ग 82वर्ष महिला को वॉटसअप वीडियों कॉल के माध्यम से आतंकवादियों को फंडिंग करने के नाम से डराकर 2 घंटे से अधिक समय डिजिटल अरेस्ट कर साइबर ठगों ने अलग-अलग माध्यम से किश्तों में 1 करोड़ 4 लाख 80 हजार रुपए ट्रांसफर करा लिए थे ।
जिसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराया गया था इस मामले में सायबर सेल की टीम और पुलिस आईजी रमेश गर्ग और पुलिस अधीक्षक एसएसपी रजनेश सिंह के मार्ग दर्शन में एक टीम गठित की गई थी ,जिसमें पुलिस को सफलता मिली थी पूर्व में नागपुर (महाराष्ट्र )से 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था ।
इस मामलें 2 आरोपियों को नागपुर (महाराष्ट्र)से पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है:
(1)राहुल प्रकाश कामडी पिता प्रकाश कामडी उम्र 38 वर्ष निवासी ताजेवार नगर हुड़केश्वर नाका नागपुर (महाराष्ट्र)
(2)गौरव रमाकांत मिश्रा पिता रमाकांत मिश्रा उम्र 27 वर्ष निवासी वसंत नगर अंजनी,नागपुर (महाराष्ट्र)
इस कार्यवाही में आईजी रमेश गर्ग,पुलिस अधीक्षक एसएसपी रजनेश सिंह ,नोडल अधिकारी गगन कुमार,सायबर सेल निरीक्षक कामिल हक,प्रभारी प्रसाद सिन्हा,एवं थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले