
बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव भारी बारिश से फिर बँधवापारा का इलाका जल मग्न हो गया शनिवार के शाम की बारिश लोगों के लिए आफ़त बनकर आया अभी महीना भर पहले इस क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात थे जिसकी चर्चा राजधानी तक फैल चुका था दर्जनों लोगों को बोट से रेस्कू किया और कभी प्रभावित नहीं होने वाला एसईसीएल के इंदिरा विहार कॉलोनी के आधे से ज़्यादा मकान में पानी घुस गया था ।सबसे ज़्यादा नुकसान बँधवापारा में हुआ जहाँ सैकड़ों लोगों के मकानों में पानी भर गया था और राशन,इलक्ट्रॉनिक सामान,मोटर कार पानी में डूबकर ख़राब हो गए थे,मकानों को भी काफ़ी नुक़सान पहुँचा था ।
शनिवार को हुई बारिश से फिर बँधवापारा वार्ड 65 अरविंद नगर जल भराव की समस्या हो गया ।देर रात पार्षद रतजगा कर जल भराव क्षेत्रों का दौरा करते रहे और जोन के अधिकारियों पानी निकासी की व्यवस्था बनाने को फोन लगाते रहे ।लेकिन सुबह तक निगम का कोई अमला पहुंचा नहीं और लोग परेशान होते रहे ,निगम के अधिकारियों को कोसते रहे ।ये क्षेत्र है ,जहाँ पर पानी ज़्यादा भरता है और वहाँ पर फिर भर गया था इन स्थानों पर पानी का भराव हो गया था शहीद भगत सिंह स्कूल के पीछे का इलाका में 5फीट तक पानी भर गया ।इसके बाद उर्मिला मार्को गली,काछी बाड़ी एवम अन्य निचले इलाको के रोड में २-३ फ़ीट पानी भर गया था ।भगत सिंह स्कूल के पास देर रात इस रोड पर एक पिकअप वाहन गुजरते समय सड़क पर भरे पानी में फंस गया ।जिससे गाड़ी बुझ गई रात भर गाड़ी वहीं फंस रहा ।
देर रात तक निगम की टीम मौके पर नहीं पहुंचा था सुबह धीरे-धीरे पानी उतरने लगा फिर भी अभी तक 1 से डेढ़ फीट पानी इन स्थानों पर भरा हुआ है । निगम की व्यवस्था का पोल खुल गया ।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मंथन सभागार में में कल निगम कमिश्नर को जल भराव पर निर्देश दिया था ।कल रात के बारिश से पानी अरविंद नगर बांधवापारा में भर गया रात में ही निगम के जोन 8के कमिश्नर को पार्षद ने फोन पर वस्तुस्थिति की जानकारी दे दिया था लेकिन सुबह तक कोई अधिकारी,निगम कर्मचारी इसके बाद भी पानी के निकासी के लिए नहीं पहुंचा मतलब निगम के अधिकारियों ने समीक्षा बैठक में उपमुख्यमंत्री अरुण साव विभगायीय मंत्री के निर्देशों को दरकिनार कर दिया ।विभागीय मंत्री को अधिकारी सीरियस नहीं ले रहे हैं,ऐसे में व्यवस्था कैसे सुधर पाएगी ।
***निगम ने बाढ़ नियंत्रण टीम गठित की लेकिन पार्षदों को सूचना नहीं-नगर निगम प्रशासन ने शहर में जल भराव के हालात से निपटने के लिए बाढ़ नियंत्रण टीम बनाया गया है ।जिसमें नगर निगम के कर्मचारी,अधिकारियों की ड्यूटी अलग -अलग शिफ्ट में लगाई गई है ,लेकिन इसकी सूचना पार्षद को नहीं दी गई है ।
“वार्ड में कल शाम को हुई बारिश से जो देर रात तक होता रहा,जिससे वार्ड के कई इलाके में पानी भर गया ।जिसकी सूचना मिलने पर निगम प्रशासन को देर रात जोन कमिश्नर को फोन से जानकारी दी गई ,लेकिन कोई भी जल निकासी के लिए मौके पर टीम नहीं भेजा गया इसके अलावा निगम का कोई अधिकारी मौके पर पहुंचा नहीं,वार्ड के लोग सुबह तक घर में क़ैद रहे ।”
वार्ड पार्षदतिहारी जायसवाल वार्ड 65 सरकंडा








