सिरगिट्टी पुलिस हाईटेक नशीला पदार्थ ओरिजनल गैंगस्टर ओजी के साथ एक आरोपी को पकड़ा कार,ऐप्पल फ़ोन सही साढ़े लाख रुपये कीमत जप्त

बिलासपुर /अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव 
सोमवार की सुबह सिरगिट्टी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति कार में नशीला पदार्थ लेकर आया है और बेचने के फिराक में ग्राहक कि तलाश में है ।पुलिस ने मुखबिर के बताए हुलिये के आधार पर एक आरोपी को तिफरा नया बस स्टैंड से कार के डिक्की में छिपाकर रखे 5.32 गांजा  जैसा पदार्थ( ओजी),एक ऐप्पल मोबाइल फोन,एक किया सेलटाज कार कुल कीमत करीब साढ़े सात लाख रुपये को जप्त किया है ।पुलिस ने नारकोटिक्स एक्ट तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि एक युवक नशीला पदार्थ कार में रखकर ग्राहक की तलाश में तिफरा नया बस स्टैंड के पास खड़ा है,पुलिस ने मुखबिर के बताए हुलिये के आधार पर सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत तिफरा 10 अगस्त को सुबह 7.25 बजे आरोपी शोभित जजोदिया उर्फ अक्षत जजोदिया पिता अवध जजोदिया उम्र 32 वर्ष लिंक रोड सुमंगलम् अपार्टमेंट के पास तारबाहर निवासी आरोपी के कार क्रमांक सीजी 10 AS 3131 तलाशी लेने पर ,कार के सामने डिक्की में एक खाखी रंग के पुट्ठे के डिब्बा में एक पारदर्शी जिपर पॉलिथीन में मादक पदार्थ गांजा जैसा पदार्थ(ओरिजनल गेंगस्टर ओ0जी0) जिसे पॉलिथीन में कुल वजन 5.32 ग्राम कीमत 15 हज़ार रूपये ,एक ऐप्पल 16 प्रो मोबाइल फ़ोन ,एक किया सैल्टज कार को क़ीमत 7.65 लाख रुपये जप्त कर ,आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।पुलिस ने आरोपी के ख़िलाफ़ 20(A) नार्कोटिक्स एक्ट 1985के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

 

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले