बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में वाहन चोरों का गैंग सक्रिय,सिम्स के आसपास के इलाकों में सबसे ज़्यादा सक्रिय है इलाज कराने आए मरीजों के परिजनों के वाहन को निशाना बनाते हैं चोर मौका देखकर ,सुबह से लेकर रात तक वाहन चोरी कर रहे है,वहीं आसपास के बाज़ार,घरों के बाहर और ,मार्केट से लगातार वाहन चोरी हो रहा है ,सवा महीने में एक दर्जन के आसपास वाहन चोरी) हो गए,आम जनता हलाकान चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस भूल जा रही है,अभी तक एक भी वाहन चोरों का सुराग नहीं लगा पाई है,आम जनता की गाढ़ी कमाई से ख़रीदे माध्यम वर्ग परेशान,व्यापारी हलाकान,शहर में आम जनता किस के पास जाए,घर के बाहर खड़ी गाड़ी तक चोर पलक झपकते पार कर दे रहे,चोरों की मौज है, पुलिस की अनदेखी से चोरो के हौसले बुलंद है,जुलाई-अगस्त माह में हुए गाड़ी चोरी का विवरण:-
1) पीड़ित-हर्ष उइके पिता स्व.सुमिरुत उइके उम्र 21 वर्ष फ़ज़लबाड़ा निवासी अपने घर के सामने सीडी डीलक्स क्रमांक CG 10AW7438 रात में अज्ञात चोरों ने वाहन पार कर दिया ।
2)पीड़ित -राजू श्रीवास पिता श्याम श्रीवास उम्र 42 वर्ष 31 जुलाई को शाम 6.00बजे इलाज कराने सिम्स में गया था 1 घंटे बाद बाहर निकला तो पेशन प्लस CG 10EN3694 को चोरों ने पार कर दिया।
3)पीड़ित-आशीष आडवाणी पिता शिवकुमार आडवाणी उम्र 23 वर्ष की स्कूटी मोपेड क्रमांक CG 10BV9442और स्कूटी क्रमांक CG 10AM 5047 को घर के सामने से रात में 23जुलाई को खड़ा किया था ।सुबह देखे तो दोनों स्कूटी गायब मिला ।
4)पीड़ित-रामाधार कश्यप पिता स्व.बाबू लाल उम्र 52 वर्ष निवासी कुदुदंड सिम्स इलाज कराने 14 जुलाई को अपनी पत्नी को लेकर अपने सीडी डीलक्स क्रमांक सीजी10AD5169 को बाहर खड़ी करके इलाज कराने सुबह 10.30 बजे अंदर गया 1.30 बजे निकला तो मोटर साइकिल नहीं था ।
5)पीड़ित-विनय कुमार साहू पिता विजय कुमार साहू उम्र 35 वर्ष कुदुदंड निवासी पेशन प्लस मोटर साइकिल क्रमांक सीजी10 AC9609 में 21 जुलाई को दाँत का इलाज कराने सिम्स गया था और मेन गेट के पास खड़ी कर दिया था।दोपहर 1.00बजे इलाज कराकर निकला तो वाहन वहाँ नहीं था ।
6)पीड़ित -जफर ख़ान पिता सलीम खान उम्र 26 वर्ष दयालबंद नारियल कोठी निवासी स्प्लेंडर मोटर साइकिल CG 12 BH 2271 को घर के बाहर 28 जुलाई को खड़े करके रखा था ।सुबह मोटर साइकिल गायब मिला ।
7)पीड़ित -अरविंद खोटे पिता स्व.कमल नारायण खोटे उम्र 42 वर्ष अकलतरा निवासी 30 जून को सिम्स अपने भाई के इलाज कराने आया था,रात 8 बजे खाना लेने मोटर सायकल क्रमांक डीलक्स CG -11 AF 8747 शिव टाकीज के पास होटल में खाना लेने गया थोड़ी देर बाद बाहर निकला तो मोटर साइकिल गायब था ।
8)पीड़ित-मयंक राठौर पिता राजेश राठौर उम्र 28 वर्ष जगमल चौक दयालबंद निवासी गुड़ाखू फैक्ट्री में मैनेजर है,4 जुलाई को रात 11.30 बजे अपनी एक्टिवा क्रमांक CG 10बी7669घर के सामने खड़ी कर रात में सो गया दूसरे दिन सुबह उठा देखा तो एक्टिवा गायब था ।
9)पीड़ित-रामकृष्ण राठौर पिता स्व.छेदीलाल राठौर उम्र 49 वर्ष सिम्स में सिक्युरिटी गार्ड है,4 जुलाई को सिम्स ड्यूटी करने अपने मोटर साइकिल क्रमांक CG 10BA 4911 में सुबह 6.00बजे गया और पार्किंग में गाड़ी को खड़े कर रात 11.00बजे ड्यूटी समाप्त होने के बाद घर जाने पार्किंग में खड़ी गाड़ी को देखा तो गायब था ।
10)रवि कुमार राठौर पिता स्व रामनारायण राठौर उम्र 37 वर्ष एसईसीएल में ड्राइवर है,8जुलाई को एक्टिवा क्रमांक CG10BT 9404 में शाम 4.00!बजे हटरी चौक जूना बिलासपुर जय रेडियों में साउंड बॉक्स बनवाने गया था जहाँ पर रोड में गाड़ी खड़े किया और कुछ देर बाद देखा तो एक्टिवा गायब था ।
11)शैलेश खण्डेलवाल पिता सतीश कुमार खण्डेलवाल उम्र 26 वर्ष निवासी जूनी लाइन व्यवसायी है,मिठाई डब्बा बनाने का कारखाना है । 2 जुलाई को शाम 4.00बजे अपनी ईवी मोपेड वेस्पा को घर के बाहर रात में खड़ी किया था सुबह वहाँ पर वाहन नहीं था ।रात में अज्ञात चोर ने वाहन पार कर दिया था ।
शहर में सिम्स के बाहर वाहन चोरों का गैंग सक्रिय है जो सुबह से लेकर देर रात मौका देखकर वाहन चोरी कर रहे,लगातार चोरी की वारदात होने के बाद भी कोतवाली पुलिस आंख मूँद कर बैठी है ।डेढ़ माह में चोरों ने 1 दर्जन वाहन चोरी कर लिए उसके बाद पुलिस अभी तक एक भी वाहन चोरों को पकड़ नहीं पाई है ।पुलिस के सक्रिय नहीं होने से वाहन चोरों के हौसले बुलंद हैं,शहर के अन्य इलाको से भी वाहन चोरी की घटनाएं लगातार हो रही है ।आम जनता की गाढ़ी कमाई से ख़रीदी गई वाहनों को चोरी कर चोर मज़ा उड़ा रहे हैं ।पुलिस सिर्फ़ रिपोर्ट दर्ज करने का खाना पूर्ति कर रही है ।









