बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
रात में दोस्त का जन्मदिन मनाकर कर लौट रहे एक युवक को पुरानी रंजिश के चलते दो भाइयों ने मिलकर गाली -गलौच करते हुए मारपीट किया ।युवक को दोनों भाईयों ने हाथ मुक्का से मारपीट किया जिससे उसके दाहिने चेहरे आंख के नीचे चोट आई है । घटना की रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज कराया है ।पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है ।
अन्नपूर्णा कालोनी गणेश नगर सिरगिट्टी निवासी बी सूर्यनारायण राव पिता बी व्ही राव उम्र 42 वर्ष 12 अगस्त को रात करीब 11.00 बजे अपने दोस्त दीपक खंडवा का जन्मदिन सेरसा मैदान के सामने मना कर ,घर लौट रहा था रात 12.30 बजे तभी अभिषेक राज उसका भाई अविनाश राज दोनो पुराने विवाद को लेकर गाली- गलौज करने लगे, मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हुये ,हाथ मुक्का से और अभिषेक राज पंच से मारपीट किया ।
घटना के बाद वहां से आगे जाने लगा तो पुन रेल्वे स्टेशन के पास आकर फिर हाथ मुक्का से मारपीट किया ।जिससे युवक के दाहिने चेहरे आंख के नीचे चोट आई है , घटना को ज्योति मजुमदार देखा एवं बीच बचाव किया है ।
पीड़ित युवक ने घटना की रिपोर्ट तारबाहर थाना में दर्ज कराया है ।पुलिस ने आरोपी दोनों भाइयों अविनाश राज,अभिषेक राज के ख़िलाफ़ धारा 115(2),296,3(5),351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।









