फ़र्ज़ी ई-चालान के मैसेज के माध्यम से तोरवा थाने का आरक्षक सायबर ठगी का शिकार हुआ,सायबर ठगों ने एक लाख चार हज़ार दो सौ रुपए ऑनलाइन बैंक खाते से उड़ाये

बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव 

फ़र्ज़ी ई-चालान के मैसेज माध्यम से सायबर ठगी का शिकार शहर के थाने में पदस्थ एक आरक्षक  हो गया ।आरक्षक के मोबाइल नंबर में फर्जी ई-चालान का मैसेज आया तो मैसेज खोलते मोबाइल हैक हो गया और  दो बैंक खाते से 1 लाख 42 सौ रुपए सायबर ठगों ने ऑनलाइन ठगी कर रुपये निकाल लिये ।आरक्षक को ई-चालान का मैसेज देखना महंगा पड़ गया ।सायबर ठग नए-नए तरीकों से सायबर ठगी कर बैंक खाते से रकम पार कर दे रहे हैं ।आरक्षक ने साइबर ठगी का रिपोर्ट थाने में दर्ज कराया है ।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ।

 तोरवा थाने में पदस्थ आरक्षक सत्येंद्र सिंह पिता देवी प्रसाद सिंह उम्र 34 वर्ष 20मई 2026 को दोपहर 1.30बजे थाने में ड्यूटी में था।इसीबीच मोबाईल नंबर पर एक ई-चालान का मैसेज आया तो उसको खोलकर देखने लगा ।मेसैज खोलने पर मोबाइल बार-बार बंद होने लगा इस पर आरक्षक को सायबर फ्राड होने की आशंका हुई और मोबाइल में एसबीआई योनो एप और यूपीआई फोन-पे को खोलकर बैलेंस चेक किया तो शेष राशि शून्य दिखाया इस पर तत्काल सायबर हेल्प लाइन नंबर 1930 में फोन कर बैंक अकाउंट नंबर को ब्लॉक कराया ।ई-चालान का मैसेज फर्जी था जिसे सायबर ठग ने भेजा था  ये तब पता चला जब इसके बाद मोबाइल में मैसेज चेक किया तो दो बार में एसबीआई बैंक खाते से 9200रुपये और महाराष्ट्र बैंक खाते से 95हज़ार रुपये अज्ञात सायबर ठग ने ऑनलाइन फ्राड कर निकाल लिये ।घटना की रिपोर्ट आरक्षक ने 9अगस्त को तोरवा थाने में दर्ज कराया है ।पुलिस ने अज्ञात सायबर ठग के खिलाफ ऑनलाइन धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कर लिया ।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले