अरपा नदी में जबड़ापारा का चौदह वर्ष का बालक का नदी में नहाते समय डूबने से हुई मौत

बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
 अरपा नदी में नहाने गए एक 14 साल का बालक गहरे पानी में चला गया ।जिससे डूबने की खबर उसके परिजनों को दोस्तों ने दिया ।घरवाले नदी में पहुंचे और पुलिस को सूचना दिए कुछ देर बाद पुलिस एसडीआरएफ़ की टीम मौके पर पहुंची ।कड़ी मशक्कत के बाद को बालक ढूंढा गया और तुरंत एबुलेंस में सिम्स ले जाया गया ।सिम्स में iडॉक्टरों ने जांच के उपरांत बच्चे को मृत घोषित कर दिया ।

घटना रामसेतु पूल के पास की है,आज दोपहर करीब 12.30बजे जबड़ापारा केवट मोहल्ले के कुछ बच्चे अरपा नदी मेंनहाने गए थे ।इसी दौरान नहाते समय सौरभ धुरी पिता जीवन धुरी उम्र 14 वर्ष बालक नदी के गहरे पानी में चला गया इस पर उसके दोस्तों ने घरवालों को सूचना दिया तो घर वाले नदी में पहुंचे ।सरकंडा पुलिस को सूचना दी गई तो सीएसपी सरकंडा तिलश्वर यादव,सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य मोके पर पहुंचे इसके एसडीआरएफ की टीम को पुलिस ने सूचना दिया तो मौके में पहुंचे और नदी में डूबे बालक की तलाश शुरू की लगभग दो घंटे बाद
कड़ी मशक्कत के बाद ढूंढा जा सका जिसको फ़ौरन एम्बुलेंस से सिम्स भेजा गया ।जहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया ।
हरेली के त्यौहार के दूसरे दिन हुई घटना ने परिवार को झकझोर के रख दिया है ।वहीं घरवालों को पता नहीं था दोस्तों के साथ खेलते हुए कब नदी नहाने पहुंच गया । हर साल नदी में नहाने के दौरान डूबने की घटना होती है लेकिन जिला प्रशासन और नगर निगम घटना होने के बाद ही जागती है ।जबकि नदी में पानी आने के बाद एक टीम तटीय इलाकों में तैनात करना चाहिए ताकि इस प्रकार कोई हादसा ना हो ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले