बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
सीपत पुलिस ने मॉर्निंग वॉक में गए रिटायर्ड दम्पती के घर लाखो रुपए के जेवरात चोरी करने वाले दो आरोपियों को पकड़ा है ।पुलिस ने आरोपी से चोरी के गहना बरामद कर लिया है ।दोनों आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जेल में दाखिल ।
सीपत के ग्राम खम्हरिया गांव के रिटायर्ड इंजीनियर के घर की गांव के ही दो युवक बड़े दिनों से घर की रेकी कर रहे थे 11 अगस्त को सुबह 6.00 बजे इंजीनियर सुंदर लाल मैत्री उम्र 62 वर्ष अपनी पत्नी के साथ मॉर्निंग वॉक में गए थे तभी मौका पाकर आरोपियों ने सूने घर का दरवाजा का ताला तोड़कर आदित्य कुमार लहरे उम्र 22 वर्ष,जावेद अली 25 वर्ष ने कमरे के अंदर रखे अलमारी के लाकर से सोने-चाँदी के करीब 2.40 लाख रुपए के जेवरात चोरी कर लिया था ।घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराया गया था। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
पुलिस अधीक्षक एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर सिटी कोतवाली सीएसपी तिलकेश्वर यादव,एसीसीयू की टीम और सीपत पुलिस ने 48 घंटे के अंदर आरोपियों को पकड़ लिया ।
पुलिस ने आरोपीयों से 200 ग्राम सोने के जेवरात,225 ग्राम चाँदी के गहने बरामद कर लिया है ।पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहाँ से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है ।








