
9827179426,9203679426
बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
पचपेड़ी क्षेत्र के चिल्हाटी का एक किसान परिवार सहित रिश्तेदार घर सरगांव गए थे ।सुने घर देखकर चोरों ने घर में धावा बोल दिया और घर के दरवाजे का ताला तोड़कर अलमारी में रखे डेढ़ लाख रुपये नगदी,सोने चाँदी के जेवरात लेकर चोरी कर फरार हो गए ।पीड़ित किसान दूसरे दिन घर पहुंचा तो चोरी की रिपोर्ट लिखाने थाना पहुंचा,पुलिस ने अज्ञात चोर के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर लिया है ।
पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम चिल्हाटी निवासी जब्बार ख़ान पिता स्माइल ख़ान उम्र 50 वर्ष किसान है ।शनिवार 14 अगस्त को सुबह 11.00 बजे परिवार सहित अपने साडू भाई के घर सरगांव गए थे,रात वहीं रुक गए 15 अगस्त को रात 7.00 अपने घर चिल्हाटी लौटे तो देखा मेन गेट का ताला टूटा हुआ था कमरे का दरवाजा खुला हुआ है और अलमारी का लाकर टूटा हुआ था।अलमारी में रखे नगदी रकम 1.50 लाख रुपये,1 सोने की तिलरी,1मनचली सोने का माला,1 सोने का लाकेट,1 जोड़ी चाँदी का साँटी,1जोड़ी चाँदी का पायल,1जोड़ी चाँदी का बिछिया कुल 2.81 लाख रुपये का समान चोरी कर ले गए ।घटना की रिपोर्ट पीड़ित ने पुलिस थाना में दर्ज कराया है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 305,331(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।पुलिस मामले की जाँच कर रही है ।








