बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
एसएसपी पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रतनपुर पुलिस ने शनिवार को अनमोल ढाबा रैनपुर कर्रा में छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब 150 लीटर कीमत 30 हज़ार रुपये को जप्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।
रतनपुर थाना क्षेत्र के ढाबा में अवैध शराब पिलाने और बेचने वालों के ख़िलाफ़ पुलिस अधीक्षक एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर कार्यवाही की गई ।रतनपुर पुलिस थाना प्रभारी निलेश पांडे ने शराब कोचियों एवं ढाबा संचालकों के ख़िलाफ़ कार्यवाही कर गिरफ्तार की है आरोपी (1)अतुल सोनी पिता विजय सोनी उम्र 30 वर्ष निवासी बूढ़ामहादेव,रतनपुर (2)कुनाल साहू पिता दिनेश साहू उम्र 25 वर्ष निवासी कसेरपारा,रतनपुर
(3)शिव शंकर गोड़ पिता श्यामजी गोड़ उम्र 39 वर्ष निवासी भेलवाटिकरी कटघोरा,जिला कोरबा को गिरफ्तार किया गया है ।
पुलिस ने एक व्यक्ति को मोटर साइकिल क्रमांक CG 12 AG 2845 को अनमोल ढाबा रैनपुर कर्रा में अवैध शराब छोड़ने जा रहा की सूचना पर पुलिस ने आरोपी अतुल सोनी,कुणाल साहू,शिव शंकर गोड़ को घेराबंदी कर पकड़ा है,पुलिस ने 150 लीटर अवैध महुआ शराब कीमत 30हज़ार रुपए ,एक मोटर साइकिल को जप्त किया है ।








