अचानकमार से लगे बाँधा के जंगल में बाघिन ने युवक पर अटैक कर जंगल में खींचकर ले गई ,युवक की मौत

बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव 

जंगल में करील और पिहरी लेने गए एक युवक पर जूनापारा के ग्राम बांधा के जंगल में जो लोरमी के अचानकमार टाइगर रिजर्व क्षेत्र का हिस्सा है ,एक बाघिन ने हमला कर दिया ।जिससे युवक गंभीररूप से घायल हो गया ।जिसकी मौके पर मौत हो गई ।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को जंगल में जाने से मना किया है ।
ग्रामीणों ने एक वीडियों भेजा है जिसमें बाघिन को जंगल में पत्थर फेंककर मार रहे है,गुफा के आसपास हो हल्ला कर रहे है,ग्रामीणों ने बताया की बाघिन अपने बच्चों के साथ पिछले एक महीने से यहां दिखाई दे रही लेकिन वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना देने के बाद नहीं पहुंचे और आज धर्मदास धृतलहरे उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम बांधा जंगल करील और पुटु लेने गया था ।जहाँ पर अपने शावक के साथ मौजूद बाघिन ने युवक के गर्दन पर हमला कर दिया और उसकी मौके पर हमले से मौत हो गई,ग्रामीणों के अनुसार मृतक के कुछ शव के हिस्सों को बाघिन ने खा लिया ऐसी जानकारी आ रही है ।
वन विभाग की सरासर लापरवाही: बाघिन का मूवमेंट पहाड़ी पर एक महीने से हो रहा था उसके बाद वन विभाग के अधिकारियों ने वहाँ पहुँचना मुनासिब नहीं समझा और ये घटना हो गई ।
बाँधा का एक घर का चिराग बुझ गया ये सरासर वन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही है ।
ग्रामीणों के अनुसार युवक को बाघिन ने देखते-देखते ही जंगल में उठाकर ले गई ग्रामीणों को कुछ समझ नहीं आया इसके बाद हो हल्ला मच गया इसकी जानकारी ग्रामीणों ने वन विभाग को दी इसके बाद वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को जंगल की ओर जाने से मना किया ।
ग्रामीणों को अभी लगातार जंगल में घूम रहे बाघिन से खतरा है ,शावक के साथ घूम रही बाघिन का अभी पता नहीं चल पाया है कि उसका ठिकाना कहाँ है,इसलिए ग्रामीणों के लिए और ख़तरा बना हुआ है ।

 

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले