एसबीआई बैंक क्रेडिट कार्ड एजेंट के नाम से सायबर ठग ने एक युवक के बैंक खाते से 19 हज़ार रुपए उड़ा दिए

संपादक:शरद यादव
9827179426,9203679426
बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
घटना दिसंबर की है इलक्ट्रिशियन का काम करने वाला युवक अपने काम से 
कोटा जा रहा था ।भरनी सीआरपीएफ कैम्प के पास रास्ते में एसबीआई के 
बैंक के क्रेडिट कार्ड एजेंट के नाम से मोबाइल पर फ़ोन आया तो 
उसने पीड़ित को बताया कि क्रेडिट कार्ड में इंटरनेशनल डोमेस्टिक 
कॉल चालू है,उसकों बंद 
करवाना पड़ेगा नहीं तो चार हज़ार रुपए शुल्क लगेगा ।
शुल्क कटने के डर से पीड़ित ने आरोपी
सायबर ठग के झांसे में आकर उसके द्वारा भेजे गए 
मैसेज को क्लिक कर दिया इसके बाद दो बार में पीड़ित के बैंक
खाते से 19 हज़ार रुपये कट गए । 
ऑनलाइन ठगी की शिकायत पीड़ित ने
थाना में दर्ज कराया है ।
सरकंडा थाना क्षेत्र के अशोक नगर सरकण्डा निवासी आकाश साहू पिता संतोष साहू उम्र 24 वर्ष गीजर लगाने काम करता है ।9 दिसंबर 2025 को गिजर लगाने कोटा जा रहा था भरनी सीआरपीएफ कैंप के पास दोपहर करीब 3.45 बजे पहुंचा उसी समय मोबाईल नंबर  से कॉल कर एस बी आई क्रेडिट कार्ड के बारे मे बताने लगा ।साइबर ठग को पीड़ित क्रेडिट कार्ड के बारे मे  पूरी जानकारी थी।पीड़ित ने क्रेडिट कार्ड ऑनलाईन बनवाया था जो एसबीआई बैंक से लिंक है आरोपी ने पीड़ित व्यक्ति से कहा  कि आपका इंटरनेशनल डोमेस्टीक कॉल चालू है ।
बंद नहीं कराने पर 4 हजार रूपये चार्ज कटेगा ।आरोपी द्वारा पीड़ित को एसबीआई का एक लिंक भेजा गया ।जिसको  लिंक को दबाने पर मोबाईल का पूरा कार्ड और मेसेज आरोपी के पास जाने लगा और पीड़ित का कॉल फॉरवर्डिंग दिखाने लगा ।
इसके बाद पीड़ित क्रेडिट कार्ड से दो बार करके  19000 रुपये  कट गए ।पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट 26 अगस्त को सकरी थाना में दर्ज कराया है ।पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट 66(D), बीएनएस के धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले