एसएसपी रजनेश सिंह की सक्रियता से सरकंडा के एक बुजुर्ग व्यक्ति 35 लाख रुपए सायबर ठगी के शिकार होने से बचे

संपादक:शरद यादव
9827179426,9203679426
अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव 
बिलासपुर ।पूरे प्रदेश में पुलिस द्वारा सायबर क्राइम जागृति अभियान चलाया जा रहा है,इसी 
कड़ी में जिलें में भी अभियान चल रहा है ।सायबर ठगी का का एक मामला सामने 
पुलिस अधीक्षक एसएसपी के संज्ञान में आया की एक व्यक्ति सायबर ठग ने 3दिनों से 
डिजिटल अरेस्ट कर करके रखा है ।पीड़ित व्यक्ति आरोपी के अकाउंट में 35 लाख 
रुपये ट्रांसफर करने वालें थे ।पुलिस ने मौके में पहुंचकर
 पीड़ित व्यक्ति को समझाया तो रुपये ट्रांसफर करते बच गया 
और सायबर ठगी का शिकार नहीं हुए ।
पूरे प्रदेश में 15अगस्त से 2अक्तूबर तक पुलिस द्वारा 
सायबर जागृति अभियान चलाया जा रहा है,जिससे लोगों में जागरूकता 
आए और सायबर ठगी होने से बचे ।
इसके लिए पुलिस द्वारा सामूहिक रूप से सायबर 
ठगी से बचने के बारे में जानकारी दी जा रही है और 
सार्वजनिक मंचों पर सायबर जागृति अभियान के 
तहत जानकारी लोगों को दी जा रही है ।
इसका एक फायदा भी मिला एक व्यक्ति 
सायबर ठगी का शिकार होते बचा समय 
रहते पुलिस की मदद से बच गया ।
 सरकंडा थाना क्षेत्र के सीपत रोड निवासी 
बुजुर्ग के अज्ञात नम्बर पर फोन कॉल आया 
सायबर ठग ने खुद को आईपीएस सुनील कुमार गौतम 
बताते हुए मनी लांड्रिंग केस फंसने का डर दिखाया।
आरोपियों ने बुजुर्ग को लगातार 
वीडियों कॉल कर 3 दिनों तक 
डिजिटल अरेस्ट करके के रखा था।
पीड़ित बुजुर्ग के एक दोस्त को जानकारी हुई तो 
पुलिस अधीक्षक एसएसपी रजनेश सिंह को मामलें 
की जानकारी दी इस तत्काल मौके पर पुलिस को भेजा गया ।
पीड़ित बुजुर्ग आरोपी के अकाउंट में 35लाख 
रुपये ट्रांसफर करने की तैयारी में थे,पुलिस की 
समझाइश के बाद बुजुर्ग ने पैसा ट्रांसफर सायबर
 ठग को नहीं किया और ठगी के शिकार 
होने से बच गए । 1930 सायबर सेल में 
इस मामले की शिकायत दर्ज कर 
घटना की रिपोर्ट सरकंडा थाना में दर्ज कराया गया है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले