अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
बिलासपुर/सीएसपी सिटी कोतवाली गगन कुमार ने बताया कि सायबर क्राइम को लेकर पुलिस द्वारा “सायबर जनजागृति अभियान “चलाया जा रहा है ,जिसमें पुलिस अधीक्षक एसएसपी रजनेश सिंह द्वारा कुछ दिनों पहले सभी बैंकों के मैनेजर की एक बैठक बुलाकर सायबर क्राइम से संबंधित जानकारी दी गई और संदिग्ध लोगों के खाता खोलने पर पुलिस को सूचना देने की बात कही थी।पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को इसमें एक बड़ी सफलता मिली पिछले दिनों शहर के ग्रामीण सहकारी बैंक के मैनेजर ने एसएसपी रजनेश सिंह कों एक कॉर्पोरेट एकाउंट्स के बारे में जानकारी दी गई ।जो शहर के विभिन्न बैंको में जाकर “संगवारी “ के नाम से कॉर्पोरेट खाता खुलवाकर बड़े पैमाने पर पैसों के लेनदेन कर अलग -अलग लिंक बैंक खाता में टेलीग्राम के माध्यम से ग्रुप बनाकर ऑपरेट किया जाता था जिसमें म्यूच्यूल अकाउंट गेम और शॉप के नाम से खुलवाया जाता था टेलीग्राम पर पूरा सिस्टम को ऑपरेट करते है ।खुलवाने से लेकर म्यूच्यूअ खातों के व्यवस्था करने वालों की एक शृंखला बनी हुई है ये जानकारी पुलिस को इन संदिग्ध व्यक्तियों के खातों के जाँच में पुलिस को समझ आया,पुलिस लगातार खातों को निगरानी कर रही थी इसी क्रम “अजय फार्म हाउस“के नाम से खाते की जानकारी हुई तो पुलिस ने अजय सोनी के खाते की जांच किए तो 25 दिनों में 2 करोड़ 20 लाख 68 हज़ार 443 रुपये का लेनदेन होने की पुष्टि हुई जो विभिन्न बैंकों के खातों में ट्रांसफर किए गए हैं ।
पुलिस ने 6 आरोपी को पकड़ा है,आरोपी (1)अजय सोनी,भास्कर कश्यप,बिलासपुर ।
(2)अभिलाष डेनियल मुंगेली ।
(3)नरेंद्र कुर्रे,शक्ति ।
(4)आशीष तिवारी,कोरबा ।
(5)देवेश कुमार दास उर्फ रोबिन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।
***पुलिस ने जाँच में पाया है कि अलग अलग राज्यों में आरोपियों के खातों के ख़िलाफ़ 50 सायबर धोखाधड़ी मामले दर्ज हैं, जिसमें करीब 3-4 करोड़ रुपए के लेनदेन कर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है ।
***कमीशन के आधार पर म्यूच्यूल अकाउंट खुलवाया जाता था इस तरह के अकाउंट की व्यवस्था करने वाले को 20-25 हज़ार रुपए कमीशन दिया जाता है और खाते के ट्रांजेक्शन के आधार पर 2.8 प्रतिशत कमीशन अलग से मिलता है।
आरोपियों के बैंक खातों के ख़िलाफ़ चंडिगढ़,महाराष्ट्र,पंजाब,तमिलनाडु,
उत्तरप्रदेश , पश्चिम बंगाल,असम,कर्नाटक,उड़ीसा,राजस्थान,झारखंड समेत 30शिकायतें मिली हैं आरोपियों द्वारा 80 हितग्रहियों से धोखाधड़ी किया गया था ।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन,सीम कार्ड,पैन कार्ड,ड्राइविंग लाइसेंस विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड जप्त किया है ।
सायबर जागृति अभियान का उद्देश्य सफल हुआ ये सब एसएसपी पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के मार्गदर्शन में सीएसपी कोतवाली गंगन कुमार और पुलिस टीम के सहयोग से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है ।पुलिस का जाँच अब भी जारी है ।
***पुलिस को सायबर जागृति अभियान से बिलासपुर पुलिस को दो फ़ायदा हुआ है ऐसे ही एक सरकंडा क्षेत्र के बुजुर्ग को सायबर ठग ने डिजिटल अरेस्ट कर लिया था और पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह कों बुजुर्ग के दोस्त ने फोन कर बताया जिस पर पुलिस अधीक्षक एसएसपी रजनेश सिंह ने पुलिस टीम भेज कर बुजुर्ग कों 35 लाख रुपये सायबर ठगों के अकाउंट में ट्रांसफर करने से बचाया था ।इस प्रकार बुजुर्ग 35 लाख रुपए ठगी का शिकार होने से बच गए थे ।
“सायबर जागृति अभियान “के तहत बैंक मैनेजर ने संदिग्ध खातों की जानकारी दी ।जिस पर करोड़ों रुपये धोखाधड़ी म्युअल अकाउंट के माध्यम सायबर ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है ।








