20 लाख रुपये प्रतिबंधित कैप्सूल,टेबलेट सीपत पुलिस ने जप्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

संपादक:शरद यादव
9827179426,9203679426
बिलासपुर/अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह ने 
जानकारी देते हुए कहा कि 
एसएसपी के निर्देश पर सीपत पुलिस ने तीन आरोपियों को 
गिरफ्तार कर प्रतिबंधित प्रकासिको स्पास कैप्सूल और अल्पाप्रवीन टेबलेट 
सहित कुल 5 हज़ार नग नशीली दवाओं को पुलिस ने जप्त किया 
है जिसकी कीमत करीब 20 लाख रुपये है ।पुलिस ने आरोपियों के 
खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।
सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम गुड़ी में बड़ी मात्रा में अवैध नशीली टेबलेट 
और कैप्सूल दूसरे राज्य से लाकर आरोपी बेचने के लिए ग्राहक की 
तलाश में है,सूचना मिलने पर आलाधिकारियों को जानकारी दी गई ।
इस पर पुलिस अधीक्षक एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर सीपत पुलिस 
और एसीसीयू की संयुक्त टीम गठित कर सीपत के ग्राम गुड़ी में पुलिस टीम ने 
दबिश देकर आरोपी उग्रसेन लूनिया के घर से बड़ी मात्रा में अवैध 
कैप्सूल प्राक्सिको स्पास,अल्पाप्रवीन टेबलेट करीब 5 हज़ार नग कीमत 20 लाख 
रुपए को पुलिस ने जप्त किया है ।पुलिस ने आरोपी उग्रसेन लुनिया उसके 
पुत्र मुकेश लुनिया,रिश्तेदार परमेश्वर को गिरफ्तार कर नारकोटिक्स 
एक्ट 21,22,29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले